- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आज भीगेगा आधा प्रदेश, आठ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
आज भीगेगा आधा प्रदेश, आठ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम
Bhopal, MP
बुधवार को इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत प्रदेश के 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से के बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, सिवनी और पांढुर्णा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आधे प्रदेश 31 जिलों बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। राजधानी भोपाल में सुबह से धूप छांव चल रहा है। लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के असर से अगले 3 दिन प्रदेश में तेज बारिश का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत प्रदेश के 31 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। दक्षिणी हिस्से के बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, सिवनी और पांढुर्णा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार सीहोर, खंडवा, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, शाजापुर, आगर-मालवा, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर जिलों में तेज पानी गिर सकता है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश होने का अनुमान है। जानकारी के लिए बता दें कि सितंबर में चौथी बार स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है जिससे कई जिलों में बारिश देखने को मिल रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए