'आज नहीं कल तोडूंगा दिल्ली चुनाव परिणाम पर चुप्पी', ऐसा क्यों बोले दिग्विजय सिंह

Rewa, MP

रीवा पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी. उन्होंने कहा, ''आज नहीं कल दूंगा दिल्ली चुनाव परिणाम पर रिएक्शन.''

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को रीवा पहुंचे. यहां चोराहटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान जब मीडिया ने दिग्विजय सिंह ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. जब उनसे इस चुप्पी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''कल चुप्पी तोड़ूंगा आज नहीं कल बात करेंगे.'' वहीं, दिग्विजय सिंह की इस चुप्पी पर बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने चुटकी लेते हुए कहा कि "अब वो बोलने लायक नहीं बचे हैं, दिल्ली में हार के बाद कांग्रेस सदमे में है."

दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित हुए. जिसमें भाजपा को प्रचंड जीत मिली है और आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल सकी. 70 सीटो में हुए विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर कब्जा करते हुए 27 साल बाद पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया. दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी जश्न मना रही है. रीवा पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मीडिया द्वारा दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर किए गए सवाल पर चुप्पी साध ली. उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि, ''कल चुप्पी तोडूंगा आज कुछ नहीं कहना, क्योंकि आप लोग आए हैं."

स्व. पंडित श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा का अनावरण

रविवार को रीवा के सिरमौर विधानसभा में कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे स्व. पंडित श्रीनिवास तिवारी के प्रतिमा का अनावरण होना है. जिसको लेकर सिरमौर में कार्यक्रम आयोजित हुआ है. इसमें शामिल होने के लिए दिग्विजय सिंह रीवा आए हुए हैं.

बीजेपी विधायक बोले सदमे में है कांग्रेस

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की चुप्पी पर मनगवां से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि "दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस सदमे में है और दिग्विजय सिंह कुछ भी कहने लायक नहीं बचे हैं. दिल्ली की जनता ने आप और कांग्रेस को पूरी तरह से पहचान लिया है. वहां की जानता ने पूरा विश्वास बीजेपी पर जताया और प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई.'' बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि, ''दिल्ली के बाद पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है."

'देश से शून्य मत होने वाली है कांग्रेस'

बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि "देश आजाद होने के बाद महात्मा गांधी ने बोला था कि कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अपने निजी स्वार्थों के चलते अब तक पार्टी को जीवित रखा. अब मैं समझता हूं कि वो दिन आने वाला है, जब कांग्रेस पार्टी शून्य मत होने वाली है. दिल्ली में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस सदमे में है, इसलिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने चुप्पी साध रखी है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Feb 2025 By दैनिक जागरण

'आज नहीं कल तोडूंगा दिल्ली चुनाव परिणाम पर चुप्पी', ऐसा क्यों बोले दिग्विजय सिंह

Rewa, MP

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को रीवा पहुंचे. यहां चोराहटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान जब मीडिया ने दिग्विजय सिंह ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया लेनी चाही, तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. जब उनसे इस चुप्पी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''कल चुप्पी तोड़ूंगा आज नहीं कल बात करेंगे.'' वहीं, दिग्विजय सिंह की इस चुप्पी पर बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने चुटकी लेते हुए कहा कि "अब वो बोलने लायक नहीं बचे हैं, दिल्ली में हार के बाद कांग्रेस सदमे में है."

दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित हुए. जिसमें भाजपा को प्रचंड जीत मिली है और आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल सकी. 70 सीटो में हुए विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने 48 सीटों पर कब्जा करते हुए 27 साल बाद पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया. दिल्ली में बीजेपी की जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी जश्न मना रही है. रीवा पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मीडिया द्वारा दिल्ली चुनाव परिणाम को लेकर किए गए सवाल पर चुप्पी साध ली. उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि, ''कल चुप्पी तोडूंगा आज कुछ नहीं कहना, क्योंकि आप लोग आए हैं."

स्व. पंडित श्रीनिवास तिवारी की प्रतिमा का अनावरण

रविवार को रीवा के सिरमौर विधानसभा में कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे स्व. पंडित श्रीनिवास तिवारी के प्रतिमा का अनावरण होना है. जिसको लेकर सिरमौर में कार्यक्रम आयोजित हुआ है. इसमें शामिल होने के लिए दिग्विजय सिंह रीवा आए हुए हैं.

बीजेपी विधायक बोले सदमे में है कांग्रेस

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की चुप्पी पर मनगवां से बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि "दिल्ली विधानसभा में कांग्रेस को मिली हार के बाद कांग्रेस सदमे में है और दिग्विजय सिंह कुछ भी कहने लायक नहीं बचे हैं. दिल्ली की जनता ने आप और कांग्रेस को पूरी तरह से पहचान लिया है. वहां की जानता ने पूरा विश्वास बीजेपी पर जताया और प्रचंड बहुमत से जीत दिलाई.'' बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि, ''दिल्ली के बाद पूरे देश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है."

'देश से शून्य मत होने वाली है कांग्रेस'

बीजेपी विधायक नरेंद्र प्रजापति ने कहा कि "देश आजाद होने के बाद महात्मा गांधी ने बोला था कि कांग्रेस पार्टी को समाप्त कर देना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अपने निजी स्वार्थों के चलते अब तक पार्टी को जीवित रखा. अब मैं समझता हूं कि वो दिन आने वाला है, जब कांग्रेस पार्टी शून्य मत होने वाली है. दिल्ली में मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस सदमे में है, इसलिए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने चुप्पी साध रखी है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-i-will-break-the-silence-on-delhi-election-results/article-9870

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.