- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मध्यप्रदेश में आज हलचल भरा दिन: सीएम मोहन का दौरा, किसानों के खाते में राहत राशि, इंदौर में क्रिकेट
मध्यप्रदेश में आज हलचल भरा दिन: सीएम मोहन का दौरा, किसानों के खाते में राहत राशि, इंदौर में क्रिकेट का रोमांच, भोपाल में दीपोत्सव रौनक
Bhopal, MP
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन और सतना जिलों के दौरे पर रहेंगे। उनका कार्यक्रम सुबह 10:25 बजे विधानसभा से शुरू होगा, जहां वे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद्र सेठी की जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे उज्जैन जिले के तराना पहुंचकर अतिवृष्टि और जलभराव से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित करेंगे।
मुख्यमंत्री सिंगल क्लिक के माध्यम से 265 करोड़ रुपये की सहायता राशि किसानों के खातों में अंतरित करेंगे। दोपहर 1 बजे वे सतना के चित्रकूट के लिए रवाना होंगे, जहां साधु-संतों व प्रबुद्धजनों के साथ चित्रकूट विकास पर मंथन, बच्चों को दीपावली उपहार वितरण और पंचवटी घाट पर दीपदान करेंगे।
शाम 4:20 बजे वे सतना शहर पहुंचकर पूर्व विधायक सुंदरलाल तिवारी को श्रद्धांजलि देंगे और शाम 6:40 बजे भोपाल लौटेंगे।
दीपावली पर किसानों को बड़ी राहत
प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले किसानों को बड़ी राहत देते हुए सोलर पंप सब्सिडी को 40% से बढ़ाकर 90% कर दिया है।
अब तक 80 हजार किसानों ने सोलर पंप के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। सरकार का दावा है कि इससे किसान ऊर्जा की बचत के साथ अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी बढ़ा सकेंगे।
मंदसौर और नीमच जिले में इस महीने पहले सोलर पंप लगाए जाएंगे।
इंदौर में भारत बनाम इंग्लैंड का मुकाबला आज
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में आज भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबला इंदौर के उषा राजे स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैच को लेकर शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और दर्शकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है।
भोपाल में दीपोत्सव मेला का आगाज
भोपाल के गौहर महल में आज दोपहर 12 बजे से दीपोत्सव मेला शुरू होगा।
प्रदेशभर से आए कलाकार मिट्टी के दीये, खिलौने, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी लगा रहे हैं।
मेले में पारंपरिक लोक कलाओं और लोकसंगीत की प्रस्तुतियाँ भी होंगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए