एमपी में आज खास: किसानों को मिलेगी राहत, कानून-व्यवस्था पर सीएम की बैठक, भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी और अन्य जिलों में आज दिनभर कई अहम कार्यक्रम होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जहां बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित करेंगे और कानून-व्यवस्था व एंटी-नक्सल रणनीति पर बैठक करेंगे, वहीं कांग्रेस पहली बार जिलाध्यक्षों का आवासीय प्रशिक्षण शुरू करने जा रही है। उधर, भोपाल में गणेश विसर्जन यात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर पूरे शहर में रौनक रहेगी।

किसानों को बड़ी राहत

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से डॉ. मोहन यादव प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सिंगल क्लिक के जरिए करोड़ों की राहत राशि देंगे। इसके बाद 11:30 बजे वे एक कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। दोपहर 1:45 बजे सीएम कानून-व्यवस्था और एंटी-नक्सल रणनीति पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 5 बजे वे श्रम विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे और रात 7 बजे रविंद्र भवन पहुंचेंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्षों का आवासीय प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश कांग्रेस में पहली बार जिलाध्यक्षों का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण होगा। इसमें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नेता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्षों को इतिहास से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक की ट्रेनिंग देंगे। पार्टी का दावा है कि यह प्रशिक्षण संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएगा।

भोपाल में गणेश प्रतिमा चल समारोह

राजधानी भोपाल में आज शाम 7 बजे से गणेश प्रतिमाओं का चल समारोह निकलेगा।

  • यात्रा भारत टॉकीज चौराहे से शुरू होकर कमलापति घाट पर समाप्त होगी।

  • जुलूस इतवारा, मंगलवारा, गल्ला मंडी, जुमेराती, मोती मस्जिद और कमला पार्क से होकर गुजरेगा।

  • विसर्जन प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ और हथाईखेड़ा डेम पर होगा।

  • सुरक्षा को लेकर CCTV कैमरे, गोताखोर, फायर ब्रिगेड और क्रेन की व्यवस्था की गई है।

  • शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

सांस्कृतिक गतिविधियां

  • गांधी शिल्प बाजार: गौहर महल में आयोजित, रात 10 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं।

  • गणेश छात्र चित्र प्रदर्शनी: जीपी बिड़ला संग्रहालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दर्शनीय।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Sep 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में आज खास: किसानों को मिलेगी राहत, कानून-व्यवस्था पर सीएम की बैठक, भोपाल में गणेश विसर्जन जुलूस

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी और अन्य जिलों में आज दिनभर कई अहम कार्यक्रम होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जहां बाढ़ प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित करेंगे और कानून-व्यवस्था व एंटी-नक्सल रणनीति पर बैठक करेंगे, वहीं कांग्रेस पहली बार जिलाध्यक्षों का आवासीय प्रशिक्षण शुरू करने जा रही है। उधर, भोपाल में गणेश विसर्जन यात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर पूरे शहर में रौनक रहेगी।

किसानों को बड़ी राहत

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से डॉ. मोहन यादव प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को सिंगल क्लिक के जरिए करोड़ों की राहत राशि देंगे। इसके बाद 11:30 बजे वे एक कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। दोपहर 1:45 बजे सीएम कानून-व्यवस्था और एंटी-नक्सल रणनीति पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम 5 बजे वे श्रम विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे और रात 7 बजे रविंद्र भवन पहुंचेंगे।

कांग्रेस जिलाध्यक्षों का आवासीय प्रशिक्षण

मध्य प्रदेश कांग्रेस में पहली बार जिलाध्यक्षों का दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण होगा। इसमें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नेता पवन खेड़ा और सुप्रिया श्रीनेत समेत कई वरिष्ठ नेता जिलाध्यक्षों को इतिहास से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक की ट्रेनिंग देंगे। पार्टी का दावा है कि यह प्रशिक्षण संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएगा।

भोपाल में गणेश प्रतिमा चल समारोह

राजधानी भोपाल में आज शाम 7 बजे से गणेश प्रतिमाओं का चल समारोह निकलेगा।

  • यात्रा भारत टॉकीज चौराहे से शुरू होकर कमलापति घाट पर समाप्त होगी।

  • जुलूस इतवारा, मंगलवारा, गल्ला मंडी, जुमेराती, मोती मस्जिद और कमला पार्क से होकर गुजरेगा।

  • विसर्जन प्रेमपुरा घाट, कमलापति घाट, बैरागढ़ और हथाईखेड़ा डेम पर होगा।

  • सुरक्षा को लेकर CCTV कैमरे, गोताखोर, फायर ब्रिगेड और क्रेन की व्यवस्था की गई है।

  • शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

सांस्कृतिक गतिविधियां

  • गांधी शिल्प बाजार: गौहर महल में आयोजित, रात 10 बजे तक खरीदारी कर सकते हैं।

  • गणेश छात्र चित्र प्रदर्शनी: जीपी बिड़ला संग्रहालय में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दर्शनीय।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-special-farmers-will-get-a-meeting-of-ganesh-visarjan/article-32496

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.