- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आज एमपी में आस्था, प्रशासन और राजनीति का संगम: महादेव के दर्शन, सीएम दौरा और सदन में बहस
आज एमपी में आस्था, प्रशासन और राजनीति का संगम: महादेव के दर्शन, सीएम दौरा और सदन में बहस
BHOPAL, MP
मध्यप्रदेश में आज कई अहम घटनाएं घटने वाली हैं। एक ओर सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर रहेंगे। वहीं, विधानसभा सत्र के दौरान आदिवासी अधिकार और बिजली से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेर सकता है।
सावन का आखिरी सोमवार: शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता
सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण प्रदेश भर के शिव मंदिरों में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में हजारों भक्त दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे। राजधानी भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा और अन्य जिलों के मंदिरों में भी शिवभक्त लोटे में जल, बेलपत्र और मन में श्रद्धा लेकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री का गुना-शिवपुरी दौरा: राहत कार्यों की होगी समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुना और शिवपुरी जिलों के दौरे पर रहेंगे।
-
सुबह 10:30 बजे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे।
-
दोपहर 1:35 बजे समत्व भवन में त्रिपक्षीय समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर करेंगे।
-
दोपहर 2 बजे भोपाल से गुना रवाना होंगे।
-
3:35 बजे गुना में बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे।
-
शाम 4 बजे ग्राम पड़ोरा और फिर ग्राम पचावली (जिला शिवपुरी) में राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे।
-
शाम 7:15 बजे भोपाल लौट आएंगे।
सदन में गूंजेगा आदिवासी अधिकार और बिजली मुद्दा
विधानसभा सत्र के दौरान आज विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, अजय सिंह और डॉ. हीरालाल अलावा ने वन अधिकार के दावेदारों के दावों को खारिज कर बेदखली के मामलों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया है।
इसके अलावा विधायक रमेश प्रसाद खटीक बिजली चोरी के प्रकरणों में ब्याज राशि न हटाने और लोक अदालत के आदेशों की अनदेखी को लेकर ऊर्जा मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। सदन में आज 6 संशोधित विधेयक भी पेश किए जाएंगे।
नोट: यदि आप इस लेख के लिए गैलरी स्ला
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए