आज बाबा महाकाल की दो सवारियां: 7 घंटे में दो बार दर्शन देंगे भक्तों को, राजसी ठाठ में निकलेगी पालकी

Ujjain, MP

आज उज्जैन नगरी में भव्य धार्मिक नजारा देखने को मिलेगा। भगवान श्री महाकालेश्वर की एक नहीं, बल्कि दो सवारियां एक ही दिन निकाली जाएंगी।

 यह दुर्लभ संयोग इसलिए बना है क्योंकि इस बार कार्तिक माह की दूसरी सवारी और वैकुंठ चतुर्दशी एक ही दिन पड़ रही है। मंदिर प्रशासन के मुताबिक, रविवार आधी रात के बाद चतुर्दशी तिथि लगने से सोमवार को दोनों सवारियां निकाली जा रही हैं।

पहली सवारी शाम 4 बजे

पहली सवारी शाम 4 बजे श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में निकलेगी। भगवान महाकाल रजत पालकी में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। पूजा-अर्चना के बाद सवारी राजसी ठाठ-बाट के साथ मंदिर से रवाना होगी। बाहर पुलिस दल द्वारा भगवान को सलामी दी जाएगी। इस सवारी में बैंड, घुड़सवार और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। सवारी लगभग शाम 7 बजे तक वापस महाकाल मंदिर लौट आएगी।

पहली सवारी का मार्ग

सवारी महाकाल मंदिर से शुरू होकर गुदरी चौराहा, बख्शी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। मां क्षिप्रा के जल से पूजन के बाद सवारी गणगौर दरवाजा, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती का मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी चौराहा होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी।

दूसरी सवारी रात 11 बजे

रात 11 बजे दूसरी सवारी निकलेगी। यह सवारी हरिहर मिलन के प्रतीक रूप में होगी, जिसमें भगवान महाकाल भगवान विष्णु को सृष्टि का भार सौंपेंगे। सवारी महाकाल मंदिर से निकलकर गुदरी चौराहा और पटनी बाजार होते हुए द्वारकाधीश गोपाल मंदिर पहुंचेगी। यहां रुद्राक्ष और बिल्वपत्र से पूजा की जाएगी। प्रशासन ने इस बार सुरक्षा कारणों से आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया है।

आगामी सवारियां

महाकाल मंदिर प्रबंधन ने बताया कि कार्तिक और अगहन माह में कुल चार सवारियां निकलेंगी। इनमें से अगली दो सवारियां 10 नवंबर और 17 नवंबर 2025 को निकाली जाएंगी।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/today-two-riders-of-baba-mahakal-will-give-darshan-to/article-36940

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.