आज की बड़ी खबरें

Digital Desk

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ रिजल्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 के परिणामों की गिनती शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे DU परिसर को छावनी में बदल दिया गया है। 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। निगरानी के लिए बॉडी कैम, ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बार कुल वोट 1,55,000 से अधिक आए, जबकि मतदान प्रतिशत पिछली बार की तुलना में कम रहा, सिर्फ 39.45% रिकॉर्ड हुआ।

दिल्ली में गैंगस्टर के खिलाफ बड़ा अभियान
दिल्ली-एनसीआर में पुलिस ने अपने अब तक के सबसे बड़े अभियान में 58 ठिकानों पर छापेमारी की। इस अभियान में 820 पुलिसकर्मी शामिल थे। 36 संदिग्ध पकड़े गए और 6 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए।

चिंताजनक घटनाएं – चित्तौड़गढ़ और ग्वालियर
चित्तौड़गढ़ में विधायक अर्जुन लाल जीनगर के खिलाफ केस दर्ज हुआ। सोशल मीडिया पोस्ट और पानी से संबंधित वीडियो को लेकर एक युवक को नुकसान हुआ।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस आरक्षक प्रमोद त्यागी को गोली मारकर लूट लिया। बदमाश मोबाइल, नगदी और बाइक लेकर फरार हो गए।

गुरुग्राम में फायरिंग
गुरुग्राम के सेक्टर 45 में एक प्रॉपर्टी मार्केटिंग कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। लगभग 30 राउंड गोलियां चलीं, पांच हथियारबंद बदमाशों ने वारदात अंजाम दिया। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो का निरीक्षण करेंगे। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से शुरू होगा।

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अबू धाबी में BAPS मंदिर का दौरा किया।

  • ट्रंप-शी जिनपिंग बातचीत: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से TikTok डील पर चर्चा करेंगे।

  • नेपाल: अपदस्थ प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली नौ दिन की सुरक्षा के बाद निजी आवास लौट गए।

कांग्रेस और अन्य राजनीतिक गतिविधियां

  • कांग्रेस की आज दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

  • पंजाब में 26 से 29 सितंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र होगा।

अन्य महत्वपूर्ण खबरें

  • महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल कंपनी में ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक मजदूर की मौत और चार गंभीर रूप से घायल।

  • जुमा के दिन मस्जिदों में वक्फ कानून और हाल ही में पारित वक्फ संशोधन कानून पर तकरीरें दी जाएंगी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा में परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Sep 2025 By दैनिक जागरण

आज की बड़ी खबरें

Digital Desk

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ रिजल्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 के परिणामों की गिनती शुरू हो चुकी है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे DU परिसर को छावनी में बदल दिया गया है। 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। निगरानी के लिए बॉडी कैम, ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस बार कुल वोट 1,55,000 से अधिक आए, जबकि मतदान प्रतिशत पिछली बार की तुलना में कम रहा, सिर्फ 39.45% रिकॉर्ड हुआ।

दिल्ली में गैंगस्टर के खिलाफ बड़ा अभियान
दिल्ली-एनसीआर में पुलिस ने अपने अब तक के सबसे बड़े अभियान में 58 ठिकानों पर छापेमारी की। इस अभियान में 820 पुलिसकर्मी शामिल थे। 36 संदिग्ध पकड़े गए और 6 गैंगस्टर गिरफ्तार किए गए।

चिंताजनक घटनाएं – चित्तौड़गढ़ और ग्वालियर
चित्तौड़गढ़ में विधायक अर्जुन लाल जीनगर के खिलाफ केस दर्ज हुआ। सोशल मीडिया पोस्ट और पानी से संबंधित वीडियो को लेकर एक युवक को नुकसान हुआ।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस आरक्षक प्रमोद त्यागी को गोली मारकर लूट लिया। बदमाश मोबाइल, नगदी और बाइक लेकर फरार हो गए।

गुरुग्राम में फायरिंग
गुरुग्राम के सेक्टर 45 में एक प्रॉपर्टी मार्केटिंग कंपनी के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। लगभग 30 राउंड गोलियां चलीं, पांच हथियारबंद बदमाशों ने वारदात अंजाम दिया। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो का निरीक्षण करेंगे। यह ट्रेड शो 25 सितंबर से शुरू होगा।

  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल अबू धाबी में BAPS मंदिर का दौरा किया।

  • ट्रंप-शी जिनपिंग बातचीत: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से TikTok डील पर चर्चा करेंगे।

  • नेपाल: अपदस्थ प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली नौ दिन की सुरक्षा के बाद निजी आवास लौट गए।

कांग्रेस और अन्य राजनीतिक गतिविधियां

  • कांग्रेस की आज दिल्ली में बैठक होगी, जिसमें बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।

  • पंजाब में 26 से 29 सितंबर तक विधानसभा का विशेष सत्र होगा।

अन्य महत्वपूर्ण खबरें

  • महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल कंपनी में ब्लास्ट हुआ, जिसमें एक मजदूर की मौत और चार गंभीर रूप से घायल।

  • जुमा के दिन मस्जिदों में वक्फ कानून और हाल ही में पारित वक्फ संशोधन कानून पर तकरीरें दी जाएंगी।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को राजस्थान के बांसवाड़ा में परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/todays-big-news/article-33476

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.