मुख्यमंत्री की आज की व्यस्तताएं... आज से शुरू होगा ‘स्कूल चले हम’ अभियान... 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आज से नहीं मिलेगी शराब

Events News

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 9.35 बजे शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरेरा कॉलोनी भोपाल जाएंगे। यहां वे राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2025 (स्कूल चलो कार्यक्रम) का शुभारंभ करेंगे। सीएम का 11.15 बजे मंत्रालय आगमन होगा। दोपहर एक बजे राज्य वेटलैंड प्राधिकरण की पांचवी (पर्यावरण विभाग) की सीएम बैठक लेंगे। 2.30 बजे मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी की बैठक होगी। शाम 4.30 बजे मंत्रालय में मुलाकात, 5.15 बजे सीएम मोहन का कुशाभाऊ ठाकरे हॉल आगमन होगा। 5.30 बजे कार्यक्रम उद्योगों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण किया जाएगा। 6.30 बजे निवास आगमन, 7 बजे निवास के समत्व भवन में मुलाकात कार्यक्रम होगा।

मध्यप्रदेश के स्कूलों में आज यानी 1 अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान-2025 का आगाज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल के शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से इसका शुभारंभ करेंगे। यहां राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है। अभियान के दौरान प्रदेश में एक से 4 अप्रैल, 2025 तक प्रतिदिन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

नए छात्रों का होगा स्वागत

अभियान की शुरुआत के मौके पर सीएम मोहन यादव नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों के प्रतिभावान छात्रों का भी सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के शिक्षा पोर्टल 3.0 का भी शुभारंभ होगा। बता दें कि प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं. इनमें प्रायमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिनमें लगभग 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं।

19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आज से नहीं मिलेगी शराब

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने नशामुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य के 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंद आज 1 अप्रैल 2025 से शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। बता दें कि अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुई कैबिनेट की बैठक में 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला किया गया था। आज 1 अप्रैल से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की घोषणा पर अमल हो गया है। 

इन जिलों में शराब की दुकानें बंद

आज 1 अप्रैल 2025 की तारीख से मध्य प्रदेश के उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मण्डलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मण्डला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की सम्पूर्ण नगरीय सीमा में एवं सलकनपुर, कुण्डलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत सीमा में सभी शराब की दुकानों और बार को बंद किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री की आज की व्यस्तताएं... आज से शुरू होगा ‘स्कूल चले हम’ अभियान... 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आज से नहीं मिलेगी शराब

Events News

मध्यप्रदेश के स्कूलों में आज यानी 1 अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान-2025 का आगाज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भोपाल के शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से इसका शुभारंभ करेंगे। यहां राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है। अभियान के दौरान प्रदेश में एक से 4 अप्रैल, 2025 तक प्रतिदिन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 

नए छात्रों का होगा स्वागत

अभियान की शुरुआत के मौके पर सीएम मोहन यादव नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों के प्रतिभावान छात्रों का भी सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के शिक्षा पोर्टल 3.0 का भी शुभारंभ होगा। बता दें कि प्रदेश में करीब 92 हजार सरकारी स्कूल हैं. इनमें प्रायमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिनमें लगभग 85 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं।

19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आज से नहीं मिलेगी शराब

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने नशामुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य के 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बंद आज 1 अप्रैल 2025 से शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। बता दें कि अहिल्याबाई की नगरी महेश्वर में हुई कैबिनेट की बैठक में 19 नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की दुकानों को बंद करने का फैसला किया गया था। आज 1 अप्रैल से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की घोषणा पर अमल हो गया है। 

इन जिलों में शराब की दुकानें बंद

आज 1 अप्रैल 2025 की तारीख से मध्य प्रदेश के उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मण्डलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मण्डला, मुलताई, मंदसौर और अमरकंटक की सम्पूर्ण नगरीय सीमा में एवं सलकनपुर, कुण्डलपुर, बांदकपुर, बरमानकलां, बरमानखुर्द और लिंगा की ग्राम पंचायत सीमा में सभी शराब की दुकानों और बार को बंद किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/todays-busyness-of-the-chief-minister-will-start-from-today/article-16204

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.