- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- एमपी में आज की खास खबरें
एमपी में आज की खास खबरें
Bhopal, MP
🔴 नवरात्रि का तीसरा दिन : करौली माता मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
ग्वालियर के महलगांव स्थित प्रसिद्ध करौली माता मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 200 साल पुराने इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि माता महिलाओं की सूनी गोद भरती हैं और भक्त अपनी मुराद पूरी होने पर बाल अर्पित करते हैं।
🔴 ग्वालियर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज
सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में बैठक होगी। ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, अवैध पार्किंग पर रोक, स्कूली वाहनों की सुरक्षा और यातायात सुधार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।
🔴 सीएम डॉ. मोहन यादव का व्यस्त दौरा
-
सुबह 11 बजे भोपाल में शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
-
दोपहर में जबलपुर और फिर बालाघाट के कटंगी में विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और धान प्रोत्साहन राशि वितरण करेंगे।
-
शाम को जबलपुर से दिल्ली रवाना होंगे, जहां अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे।
🔴 भोपाल में सांसद खेल महोत्सव का आगाज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ। 24 खेलों में 70 हजार खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। आयोजन 25 दिसंबर तक चलेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए