- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आज का मौसम : दिल्ली, UP-MP सहित इन राज्यों में प्रचंड ठंड का अलर्ट,जानें वेदर अपडेट्स
आज का मौसम : दिल्ली, UP-MP सहित इन राज्यों में प्रचंड ठंड का अलर्ट,जानें वेदर अपडेट्स
JAGRAN DESK
उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण ठंड का प्रकोप है, दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान, और बिहार के कई हिस्सों में शीतलहर, कोहरा और बारिश की संभावनाएं हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान न्यूनतम स्तर पर है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्य इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में हैं। सुबह से शाम तक चलने वाली शीतलहर और कोहरे के असर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। घर में मोटी रजाइयां और बाहर अलाव ही थोड़ी राहत पहुंचा पा रहे हैं। दिल्ली में तो नए साल की पहली तेज बारिश भी होने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं यूपी-एमपी, राजस्थान और बिहार में भी ठंड अपने चरम पर है। तो आइए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल क्या रहने वाला है?
शुरुआत दिल्ली से
दिल्ली में आज ज्यादातर जगहों पर मध्यम कोहरा रहेगा,कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छा सकता है। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 8 और 9 जनवरी कोअधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान और गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा। 11 और 12 जनवरी को हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
पंजाब-हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?
पंजाब की बात करें तो आज कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही शीतलहर भी परेशान कर सकती है। 8 और 9 जनवरी को भी ऐसा ही आलम रहेगा। हरियाणा की बात करें तो आज यहां भी लोगों के सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होगी। अगले दो दिन कोहरे के लिए ऑरंज अलर्ट घोषित किया गया है। चंडीगढ़ में भी आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
पहाड़ी राज्यों में क्या हाल रहेगा?
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और कई क्षेत्रों में माइनस में जा रहे तापमान से वहां पहुंचे पर्यटकों के लिए आनंद है। जम्मू-कश्मीर की बात करें तो आज यहां मौसम साफ रहेगा। कोहरा और शीतलहर की संभावना नहीं है। उत्तराखंड की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा। कोहरे और शीतलहर या बारिश की कोई संभावना नहीं है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज और कल कई इलाकों में घना कोहरा परेशान कर सकता है। मौसम विभाग ने दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
कहां कितना रहेगा तापमान?
| शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 10 | 18 |
| नोएडा | 11 | 19 |
| गाजियाबाद | 10 | 18 |
| पटना | 10 | 17 |
| लखनऊ | 11 | 19 |
| जयपुर | 10 | 21 |
| भोपाल | 10 | 25 |
| मुंबई | 20 | 31 |
| अहमदाबाद | 12 | 28 |
| जम्मू | 7 | 18 1 |
यूपी समेत इन राज्यों का हाल भी जानिए
लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में अगले चार दिनों तक घने कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी तक सुबह के समय शहर में घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान रात के तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। राजस्थान की बात करें तो यहां भी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। आज पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में शीतलहर का येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा 10 से 12 जनवरी के बीच बीकानेर,भरतपुर और जयपुर संभाग में बारिश की भविष्यवाणी की गई है।
बिहार की बात करें तो आज पूरे प्रदेश में ठंड का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 7 और 8 जनवरी को बिहार के अधिकांश हिस्सों में तेज पछुआ हवाएं चलने की संभावना है। इन हवाओं के कारण ठंड में और इजाफा होगा। अगले 48 घंटों के दौरान पटना, नालंदा, शेखपुरा, गया, लखीसराय, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर और भागलपुर जैसे जिलों में घना कोहरा छाया रह सकता है। मध्य प्रदेश में ठंड का सितम एक बार फिर बढ़ने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज यानी 7 जनवरी से ठंड का दूसरा दौर शुरू हो सकता है। प्रदेश का उत्तर-पश्चिमी हिस्सा रविवार से ही एक मौसमी सिस्टम के प्रभाव में आ गया है। इस सिस्टम का असर अब पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए