- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके से मिले सीएम यादव, कहा-उद्यमशील युवाओं के लिए आने वाला है सुनहरा अवसर...
टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके से मिले सीएम यादव, कहा-उद्यमशील युवाओं के लिए आने वाला है सुनहरा अवसर
JAGRAN DESK
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने टोक्यो दौरे के दौरान वहां की गवर्नर युरिको कोइके से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए कई मुद्दों पर चर्चा की. मुलाकात के बाद सीएम यादव ने एक पोस्ट कर अपनी बात बताई.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जापान की राजधानी टोक्यो के दौरे पर हैं. चार दिवसीय इस दौरे के दौरान मंगलवार को उन्होंने टोक्यो की माननीय गवर्नर युरिको कोइके से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मिलकर मध्य प्रदेश और टोक्यो सरकार के बीच भविष्य के संबंधों पर गहन चर्चा की. इस दौरान विभिन्न सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर महत्वपूर्ण बातें साझा की गई.

राज्यपाल का मतलब मुख्यमंत्री-सीएम यादव
गवर्नर युरिको कोइके से मिलने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा, 'मुझे राज्यपाल से मिलने का मौका मिला. यहां राज्यपाल का मतलब मुख्यमंत्री है, जो सीधे जनता द्वारा चुने जाते हैं. राज्यपाल टोकियो से अपने आत्मनिर्भर संबंधों के आधार पर भविष्य में मध्य प्रदेश सरकार एवं टोकियो सरकार मिलकर अनेक अच्छे कार्य करेंगी तथा कई निजी क्षेत्र की कंपनियों को जोड़कर विश्वविद्यालय के बच्चों के लिए रोजगार के अवसर लेंगी.'
निवेश की संभावनाओं पर चर्चा
सीएम मोहन यादव ने कहा, 'हमने सरकार के माननीय राज्यपाल से सभी प्रकार के क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं के बारे में बात की. एक अध्ययन दल के रूप में एक-दूसरे के पास भेजा गया. मैं मानता हूं कि उन्होंने उस तरीके से आत्मविश्वास दिखाया है.'
स्टार्ट-अप मीट के लिए खास निमंत्रण
टोक्यो की राज्यपाल से मिलने के बाद सीएम यादव ने बताया, 'उन्होंने मुझे ये भी निमंत्रण दिया कि अब हम भविष्य में 1 मई को स्टार्ट-अप के लिए यहां आए हैं. आयोजन करने वाली स्टार्ट-अप सब-कंपनी अपने-अपने तरीके से बच्चों के लिए किए गए शोध को सामने लाएगी, तो हमें अपने उभरते युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर लाना होगा. साथ ही मैंने उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में अपने प्रतिनिधि भेजने के लिए आमंत्रित किया है और मध्य प्रदेश सरकार को कई प्रकार की तकनीकों की आवश्यकता है और उनके पास व्यवसाय की संभावना भी है.'
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए