भोपाल में 7 राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की बैठक: तोमर बोले- समितियों की अनुशंसाओं का पालन जरूरी

Bhopal, MP

भोपाल में सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में सात राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों और सचिवों की पहली बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधानसभा समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने पर मंथन हुआ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मप्र स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, यूपी के सतीश महाना, राजस्थान के वासुदेव देवनानी, हिमाचल प्रदेश के कुलदीप सिंह पठानिया, पश्चिम बंगाल के विमान बनर्जी, उड़ीसा की सुरमा पाढ़ी और सिक्किम के मिंगमा नोरबू शेरपा शामिल हुए। सभी राज्यों के विधानसभाओं के सचिव भी बैठक में मौजूद रहे।

तोमर ने क्या कहा?

तोमर ने कहा कि संसद और विधानसभाएं लोकतंत्र की रीढ़ हैं, लेकिन सत्रों में सब कुछ विस्तार से देखना संभव नहीं होता, इसलिए समिति प्रणाली बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समितियां शासन की जवाबदेही तय करती हैं, और उनकी अनुशंसाओं का समय पर गंभीरता से पालन होना चाहिए।

समितियों की भूमिका पर ज़ोर

तोमर ने कहा कि प्रदेश में वित्तीय समितियों समेत लगभग 20 समितियां सक्रिय हैं, जो निरीक्षण, भ्रमण और अध्ययन कर शासन को सलाह देती हैं। इन समितियों को और अधिक स्वायत्तता और प्रभाव देने की जरूरत है।

पीठासीन अधिकारियों की राष्ट्रीय बैठक का हवाला

मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि यह बैठक हिमाचल प्रदेश में हुई अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में पारित संकल्प के आधार पर बुलाई गई है। इसका उद्देश्य समिति प्रणाली को पुनः परिभाषित और सुदृढ़ करना है।

लोकसभा की तरह समितियों को और अधिकार मिलें

तोमर ने बताया कि लोकसभा में बजट पर भी समितियां विस्तृत चर्चा करती हैं। ऐसी ही प्रणाली राज्यों की विधानसभाओं में भी प्रभावी ढंग से लागू होनी चाहिए, जिससे नीतिगत मामलों पर विशेषज्ञता के साथ फैसले लिए जा सकें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में 7 राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की बैठक: तोमर बोले- समितियों की अनुशंसाओं का पालन जरूरी

Bhopal, MP

बैठक में विधानसभा समितियों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और उत्तरदायी बनाने पर मंथन हुआ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मप्र स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, यूपी के सतीश महाना, राजस्थान के वासुदेव देवनानी, हिमाचल प्रदेश के कुलदीप सिंह पठानिया, पश्चिम बंगाल के विमान बनर्जी, उड़ीसा की सुरमा पाढ़ी और सिक्किम के मिंगमा नोरबू शेरपा शामिल हुए। सभी राज्यों के विधानसभाओं के सचिव भी बैठक में मौजूद रहे।

तोमर ने क्या कहा?

तोमर ने कहा कि संसद और विधानसभाएं लोकतंत्र की रीढ़ हैं, लेकिन सत्रों में सब कुछ विस्तार से देखना संभव नहीं होता, इसलिए समिति प्रणाली बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि समितियां शासन की जवाबदेही तय करती हैं, और उनकी अनुशंसाओं का समय पर गंभीरता से पालन होना चाहिए।

समितियों की भूमिका पर ज़ोर

तोमर ने कहा कि प्रदेश में वित्तीय समितियों समेत लगभग 20 समितियां सक्रिय हैं, जो निरीक्षण, भ्रमण और अध्ययन कर शासन को सलाह देती हैं। इन समितियों को और अधिक स्वायत्तता और प्रभाव देने की जरूरत है।

पीठासीन अधिकारियों की राष्ट्रीय बैठक का हवाला

मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि यह बैठक हिमाचल प्रदेश में हुई अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में पारित संकल्प के आधार पर बुलाई गई है। इसका उद्देश्य समिति प्रणाली को पुनः परिभाषित और सुदृढ़ करना है।

लोकसभा की तरह समितियों को और अधिकार मिलें

तोमर ने बताया कि लोकसभा में बजट पर भी समितियां विस्तृत चर्चा करती हैं। ऐसी ही प्रणाली राज्यों की विधानसभाओं में भी प्रभावी ढंग से लागू होनी चाहिए, जिससे नीतिगत मामलों पर विशेषज्ञता के साथ फैसले लिए जा सकें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tomar-meeting-of-assembly-speaker-of-7-states-in-bhopal/article-27620

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.