MP में मूसलधार बारिश का अलर्ट: ग्वालियर-चंबल समेत 11 जिलों में 4.5 इंच तक बारिश संभव

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के इन जिलों में अगले 24 घंटे में चार से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का खतरा:

गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

1 जुलाई से बन रहा है स्ट्रॉन्ग सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जुलाई से प्रदेश में एक मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। अगले हफ्ते के दौरान बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इन सिस्टमों का असर दिखेगा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में बना लो प्रेशर एरिया अगले 1-2 दिन में एमपी में असर दिखाना शुरू करेगा। साथ ही, टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसे अन्य मौसमी तंत्र भी सक्रिय हैं, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ रही है।

शनिवार को कहां-कहां हुई बारिश

सतना के चित्रकूट में शनिवार को तेज बारिश हुई। सीधी में 1.25 इंच, जबकि खजुराहो और नौगांव (छतरपुर) में आधा इंच से ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, रतलाम, बालाघाट, बड़वानी, देवास, शाजापुर सहित कुल 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

MP में मूसलधार बारिश का अलर्ट: ग्वालियर-चंबल समेत 11 जिलों में 4.5 इंच तक बारिश संभव

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के इन जिलों में अगले 24 घंटे में चार से साढ़े चार इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर और उज्जैन सहित कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में भारी बारिश का खतरा:

गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

1 जुलाई से बन रहा है स्ट्रॉन्ग सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जुलाई से प्रदेश में एक मजबूत मानसूनी सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। अगले हफ्ते के दौरान बाढ़ जैसे हालात बनने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इन सिस्टमों का असर दिखेगा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में बना लो प्रेशर एरिया अगले 1-2 दिन में एमपी में असर दिखाना शुरू करेगा। साथ ही, टर्फ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन जैसे अन्य मौसमी तंत्र भी सक्रिय हैं, जिससे बारिश की तीव्रता बढ़ रही है।

शनिवार को कहां-कहां हुई बारिश

सतना के चित्रकूट में शनिवार को तेज बारिश हुई। सीधी में 1.25 इंच, जबकि खजुराहो और नौगांव (छतरपुर) में आधा इंच से ज्यादा वर्षा रिकॉर्ड की गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, दतिया, रतलाम, बालाघाट, बड़वानी, देवास, शाजापुर सहित कुल 19 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/torrential-rain-alert-in-mp-including-gwalior-chambal-45-inches-of/article-25879

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.