- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा 5 जिलों को पार कर पहुंचा पीथमपुर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा 5 जिलों को पार कर पहुंचा पीथमपुर, छावनी में तब्दील हुआ इलाका
Pithampur, MP
यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार तड़के रामकी कंपनी पीथमपुर पहुंच चुका है.
लंबी खींचतान के बाद आखिरकार भोपाल गैस त्रासदी से उत्पन्न हुआ यूनियन कार्बाइड का 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा गुरुवार तड़के 04:23 मिनट पर रामकी कंपनी पहुंच चुका है. पीथमपुर में 12 सुरक्षित कंटेनरों के माध्यम से लाया गया है. ये कंटेनर राजधानी भोपाल से बुधवार की रात को 09:15 मिनट पर निकले थे.
छावनी में तब्दील हुआ इलाका
कंटेनर और रामकी कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पीथमपुर में पुलिस बल तैनात किया गया है. उनकी निगरानी में ही सारे कंटेनर पीथमपुर पहुंचे. पीथमपुर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था. रामकी कंपनी परिसर से पहले ही चार स्थानों पर बैरिकेटिंग कर दी गई थी. कंपनी से 1 km. दूर मीडिया को भी रोका गया है. कंपनी परिसर में कई आला अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं.
विरोध भी हुआ तेज
अब इस कचरे को लेकर पीथमपुर नगर वासियों का विरोध प्रदर्शन भी तेज हो चुका है. आज गुरुवार को पीथमपुर में स्थानीय लोग मौन धरना प्रदर्शन करेंगे. वहीं पीथमपुर बचाओ समिति दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी. इतना ही नहीं कल 3 जनवरी को पीथमपुर बंद का भी आह्वान किया गया है. अब स्थानीय भाजपा भी इस प्रदर्शन का समर्थन कर रही है. फिलहाल भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में कंटेनर पीथमपुर की रामकी कंपनी में पहुंच चुके हैं. कंपनी के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए