शहडोल में अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने 9वीं के छात्र को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

Shahdol, MP

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में रविवार को अवैध रेत परिवहन में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 9वीं कक्षा के छात्र की जान ले ली। दर्दनाक हादसा ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पसगढ़ी गांव के मजुरहा टोला में हुआ, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र प्रिंस सिंह गोंड (लगभग 14 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

रेत ले जाते वक्त हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, छात्र प्रिंस सिंह गोंड अपने ही गांव के ट्रैक्टर चालक विनोद सिंह गोंड के साथ नदी से रेत भरकर लौट रहा था। रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। लौटते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डगमगाया और प्रिंस ट्रैक्टर से गिर पड़ा। इससे पहले कि वह संभल पाता, उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पिछला पहिया गुजर गया।

घटनास्थल पर ही तोड़ा दम, ड्राइवर फरार

घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। छात्र की मौत की पुष्टि मौके पर ही कर दी गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक विनोद सिंह गोंड मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

गांव में पसरा मातम

प्रिंस की मौत के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध रेत खनन और परिवहन जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। इस लापरवाही की कीमत अब एक मासूम की जान से चुकानी पड़ी है।

प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल

हादसे ने एक बार फिर अवैध खनन माफिया और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत के ट्रैक्टर रोज गांव से होकर गुजरते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को लगातार खतरा बना रहता है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jun 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में अवैध रेत ले जा रहे ट्रैक्टर ने 9वीं के छात्र को कुचला, मौके पर मौत; चालक फरार

Shahdol, MP

रेत ले जाते वक्त हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, छात्र प्रिंस सिंह गोंड अपने ही गांव के ट्रैक्टर चालक विनोद सिंह गोंड के साथ नदी से रेत भरकर लौट रहा था। रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। लौटते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डगमगाया और प्रिंस ट्रैक्टर से गिर पड़ा। इससे पहले कि वह संभल पाता, उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पिछला पहिया गुजर गया।

घटनास्थल पर ही तोड़ा दम, ड्राइवर फरार

घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। छात्र की मौत की पुष्टि मौके पर ही कर दी गई। हादसे के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक विनोद सिंह गोंड मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

गांव में पसरा मातम

प्रिंस की मौत के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लगातार अवैध रेत खनन और परिवहन जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। इस लापरवाही की कीमत अब एक मासूम की जान से चुकानी पड़ी है।

प्रशासन की निष्क्रियता पर उठे सवाल

हादसे ने एक बार फिर अवैध खनन माफिया और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत के ट्रैक्टर रोज गांव से होकर गुजरते हैं, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को लगातार खतरा बना रहता है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tractor-carrying-illegal-sand-in-shahdol-crushed-9th-student-on/article-25958

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.