विदिशा में किसान की फसल पर चला ट्रैक्टर, फसल बर्बाद होते देख किसान को आया अटैक

Vidisha, MP

विदिशा जिले के सिरोंज तहसील में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसान मूलचंद की 30 बीघा फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। मूलचंद ने अक्तूबर में ज़मीन का जुर्माना जमा किया था और रसीद थी पर प्रशासन ने फसल नष्ट कर दी। इस घटना पर किसान और राजनीतिक दलों का आक्रोश बढ़ गया है।

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज तहसील में एक किसान की खड़ी फसल पर प्रशासन ने ट्रैक्टर चला दिया। इससे किसान मूलचंद सदमे में बेहोश हो गया। करीब 30 बीघा की फसल बर्बाद हो गई। पत्नी अधिकारियों से रोकने की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई नहीं सुना। यह घटना केतन डैम क्षेत्र की है।

तहसीलदार का कहना 'नियमानुसार कार्रवाई'

अधिकारियों का कहना है कि जमीन पर कब्जा था और पट्टा दो साल पहले रद्द हो चुका था। तहसीलदार विकास अग्रवाल ने कहा, 'यह सरकारी जमीन थी, अतिक्रमण हटाना जरूरी था। हमने नियमों के अनुसार कार्रवाई की है।'

बेहोश हो गया किसान

मूलचंद का कहना है कि उन्होंने अक्टूबर में जमीन का जुर्माना जमा किया था और रसीद भी है। फिर भी प्रशासन ने फसल नष्ट कर दी। मूलचंद ने उस दिन के बारे में बताया, 'अपनी मेहनत की कमाई पर ट्रैक्टर चलता देख मैं सहन नहीं कर पाया। मुझे दिल का दौरा पड़ा और मैं बेहोश हो गया। होश आया तो फसल बर्बाद हो चुकी थी।'

घटना के बाद किसानों में आक्रोश

इस घटना से किसानों में गुस्सा है और यह मामला राजनीतिक रंग ले रहा है। परेशान किसान और उनकी पत्नी की तस्वीरें देखकर लोग प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं। विपक्षी नेता जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने इस कदम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसकी तुलना अंग्रेजों के जमाने में किसानों पर हुए अत्याचारों से की है। कमलनाथ ने कहा, 'भाजपा राज में किसानों पर ऐसे अत्याचार हो रहे हैं जो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं हुए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Feb 2025 By दैनिक जागरण

विदिशा में किसान की फसल पर चला ट्रैक्टर, फसल बर्बाद होते देख किसान को आया अटैक

Vidisha, MP

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज तहसील में एक किसान की खड़ी फसल पर प्रशासन ने ट्रैक्टर चला दिया। इससे किसान मूलचंद सदमे में बेहोश हो गया। करीब 30 बीघा की फसल बर्बाद हो गई। पत्नी अधिकारियों से रोकने की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई नहीं सुना। यह घटना केतन डैम क्षेत्र की है।

तहसीलदार का कहना 'नियमानुसार कार्रवाई'

अधिकारियों का कहना है कि जमीन पर कब्जा था और पट्टा दो साल पहले रद्द हो चुका था। तहसीलदार विकास अग्रवाल ने कहा, 'यह सरकारी जमीन थी, अतिक्रमण हटाना जरूरी था। हमने नियमों के अनुसार कार्रवाई की है।'

बेहोश हो गया किसान

मूलचंद का कहना है कि उन्होंने अक्टूबर में जमीन का जुर्माना जमा किया था और रसीद भी है। फिर भी प्रशासन ने फसल नष्ट कर दी। मूलचंद ने उस दिन के बारे में बताया, 'अपनी मेहनत की कमाई पर ट्रैक्टर चलता देख मैं सहन नहीं कर पाया। मुझे दिल का दौरा पड़ा और मैं बेहोश हो गया। होश आया तो फसल बर्बाद हो चुकी थी।'

घटना के बाद किसानों में आक्रोश

इस घटना से किसानों में गुस्सा है और यह मामला राजनीतिक रंग ले रहा है। परेशान किसान और उनकी पत्नी की तस्वीरें देखकर लोग प्रशासन की आलोचना कर रहे हैं। विपक्षी नेता जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने इस कदम की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसकी तुलना अंग्रेजों के जमाने में किसानों पर हुए अत्याचारों से की है। कमलनाथ ने कहा, 'भाजपा राज में किसानों पर ऐसे अत्याचार हो रहे हैं जो अंग्रेजों के जमाने में भी नहीं हुए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tractor-on-farmer-crop-in-vidisha/article-10742

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.