खरगोन में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी: 22 घायल, 5 की हालत गंभीर; मिर्च तोड़ने जा रहे थे हीरापुर

Khargone, MP

जिले के भीकनगांव-सनावद रोड स्थित घोड़वा घाट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मिर्च तोड़ने जा रहे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

 हादसे में 22 मजदूर घायल हुए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर घोड़वा घाट के मोड़ पर असंतुलित हो गया और पलट गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। इस दौरान ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिराली गांव के आसपास इन दिनों मिर्च और कपास की तुड़ाई का काम चल रहा है। इसी काम के लिए खंडवा जिले से आए मजदूर किराए के मकानों में ठहरकर रोज खेतों में काम करने जाते हैं। शुक्रवार को करीब 25 मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर हीरापुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घायलों में महिलाएं, बच्चे और युवतियां भी शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही 112 डायल वाहन और सनावद, बेड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सनावद सिविल अस्पताल भेजा गया।

अस्पताल में डॉ. सार्थक, डॉ. निकिता, डॉ. साक्षी पटेल और डॉ. मिनल मंडलोई की टीम ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बाद में 5 गंभीर घायलों को खंडवा रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के फरार होने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tractor-trolley-full-of-laborers-overturned-in-khargone-22-injured-5/article-36745

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.