कटनी में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात की स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हे की दो बहनों सहित 3 की मौत, 5 घायल

Katni, MP

On

जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। नेशनल हाइवे-43 पर सुर्खी टैंक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बारात जा रही स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद स्कॉर्पियो सामने से आ रहे लोडर से भी जा भिड़ी। हादसे में दूल्हे की दो बहनों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच बाराती घायल हो गए हैं।

हादसा रात लगभग 10 बजे हुआ। स्कॉर्पियो में सवार लोग अतरिया गांव के भाईलाल के बेटे मनीष की बारात लेकर भैंसवाही गांव जा रहे थे। हादसे में मिलन कोल (50) निवासी लमकना, हेमा कोल (18) निवासी बरछेका और राधा कोल (18) निवासी रूपोंध की मौके पर ही मौत हो गई। हेमा और राधा दूल्हे की बहनें थीं।

घायल हुए ये लोग:

  1. प्रह्लाद विश्वकर्मा — निवासी मझौली, जबलपुर

  2. शुभम विश्वकर्मा — निवासी निबुआ, सीधी

  3. गोकुल कोल — निवासी रूपोंध

  4. अच्छे लाल कोल — निवासी रूपोंध

  5. नंदनी कोल — निवासी खिरवा नंबर 1, कटनी

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुभम विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने तत्काल शुरू की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही जुहला यातायात चौकी और एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

यह हादसा न सिर्फ एक परिवार की खुशियों को गम में बदल गया, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By Nitin Trivedi

कटनी में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात की स्कॉर्पियो को ट्रक ने मारी टक्कर, दूल्हे की दो बहनों सहित 3 की मौत, 5 घायल

Katni, MP

हादसा रात लगभग 10 बजे हुआ। स्कॉर्पियो में सवार लोग अतरिया गांव के भाईलाल के बेटे मनीष की बारात लेकर भैंसवाही गांव जा रहे थे। हादसे में मिलन कोल (50) निवासी लमकना, हेमा कोल (18) निवासी बरछेका और राधा कोल (18) निवासी रूपोंध की मौके पर ही मौत हो गई। हेमा और राधा दूल्हे की बहनें थीं।

घायल हुए ये लोग:

  1. प्रह्लाद विश्वकर्मा — निवासी मझौली, जबलपुर

  2. शुभम विश्वकर्मा — निवासी निबुआ, सीधी

  3. गोकुल कोल — निवासी रूपोंध

  4. अच्छे लाल कोल — निवासी रूपोंध

  5. नंदनी कोल — निवासी खिरवा नंबर 1, कटनी

सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुभम विश्वकर्मा की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने तत्काल शुरू की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही जुहला यातायात चौकी और एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है

यह हादसा न सिर्फ एक परिवार की खुशियों को गम में बदल गया, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/trading-road-accident-procession-in-katni-hit-scorpio-truck-collided/article-23826

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.