इत्जिमा के चलते भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन, 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक इन रास्तों पर जाने से बचें

BHOPAL, MP

भोपाल में इत्जिमा के चलते कार्यक्रम स्थल ईंटखेड़ी मार्ग पर सभी प्रकार से हैवी व्हीकल और पैसेंजर बसों का संचालन बैन रहेगा। इसके साथ ही 1 दिसंबर की रात 8 बजे से 2 दिसंबर की रात 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों की इंट्री बैन रहेगी। इस दौरान इन ऑप्शनल रूट से अपने वाहन निकाले।

भोपाल में मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा धार्मिक सम्मेलन (इत्जिमा) का आयोजन हो रहा है। यह शहर के 14 किमी दूर ईंटखेड़ी रोड के पास 29 नवंबर के दिन से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। साथ ही सम्मेलन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात बदलाव की योजना जारी की है। इत्जिमा के चलते सबसे ज्यादा भोपाल-बैरसिया प्रभावित होगा।

दरअसल, इत्जिमा का आयोजन ईंटखेड़ी के घासीपुरा में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के अलग- अलग हिस्सों के तब्लीगी जमातें शामिल होंगी। इसमें विदेश से भी जमाती आएंगे। वहीं, 2 दिसंबर के दिन दुआ की नमाज होगी। इसके चलते पुराने भोपाल की कई सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहेगा।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

भोपाल में मुस्लिम धर्मावलंबियों के सम्मिलित होने के चलते इत्जिमा स्थल के आसपास के मार्ग पर ट्रैफिक में काफी दबाव रहेगा। इसके चलते जाम लगने की आशंका बनी रही रहती है। इस वजह से 29 नवंबर से सुबह 10 बजे से 2 दिसंबर की रात 8 बजे तक इत्जिमा स्थल ईंटखेड़ी में सभी प्रकार के भारी वाहनों और यात्री बसों की एंट्री बैन रहेगी। इसके साथ ही 1 दिसंबर की रात से 2 दिसंबर की रात तक सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री बैन रहेगी।

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित

इत्जिमा के चलते मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास, गांधी नगर से अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, लांबाखेड़ा से करोंद, भोपाल टॉकिज, पीरगेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल रेलवे स्टेशन, अल्पना तिराहा, में लोगों के भारी दबाव के चलते ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

इन रुट्स से भारी वाहन एंट्री बैन

घासीपुरा-ईंटखेड़ी की ओर आने वाली सवारी बसों को बैरसिया से ईंटखेड़ी तक के मार्ग पर प्रवेश प्रतिंबंधित रहेगा। गुना-शिवपुरी अशोकनगर से बैरसिया होकर भोपाल आने वाली यात्री बसें मकसूदनगढ़-गुना ब्यावरा से होकर भोपाल आ-जा सकती हैं।

1 दिसंबर से ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

भोपाल शहर में 1 दिसंबर की रात 10 बजे से भोपाल के आसपास के जिलों से आने वाले सभी भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगा। इंदौर और सीहोर की ओर से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को भोपाल आने से पहले सीहोर जिले की सीमा पर रोका जाएगा। वहीं, गुना और राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को ब्यावरा पर रोककर श्यामपुर और सीहोर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक के लिए ऑप्शनल मार्ग

एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया रोड से खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास होकर एयरपोर्ट जा सकेंगे। भोपाल शहर से मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड 2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफॉर्म-1 की तरफ आ सकेंगे। बैरसिया से शहर की ओर आने वाले आम यात्री गोलखेड़ी, राताताल, तारासेवनिया और परवलिया होते हुए भोपाल में एंट्री कर सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Nov 2024 By दैनिक जागरण

इत्जिमा के चलते भोपाल में ट्रैफिक डायवर्जन, 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक इन रास्तों पर जाने से बचें

BHOPAL, MP

भोपाल में मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा धार्मिक सम्मेलन (इत्जिमा) का आयोजन हो रहा है। यह शहर के 14 किमी दूर ईंटखेड़ी रोड के पास 29 नवंबर के दिन से शुरू होकर 2 दिसंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। साथ ही सम्मेलन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात बदलाव की योजना जारी की है। इत्जिमा के चलते सबसे ज्यादा भोपाल-बैरसिया प्रभावित होगा।

दरअसल, इत्जिमा का आयोजन ईंटखेड़ी के घासीपुरा में किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के अलग- अलग हिस्सों के तब्लीगी जमातें शामिल होंगी। इसमें विदेश से भी जमाती आएंगे। वहीं, 2 दिसंबर के दिन दुआ की नमाज होगी। इसके चलते पुराने भोपाल की कई सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहेगा।

ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

भोपाल में मुस्लिम धर्मावलंबियों के सम्मिलित होने के चलते इत्जिमा स्थल के आसपास के मार्ग पर ट्रैफिक में काफी दबाव रहेगा। इसके चलते जाम लगने की आशंका बनी रही रहती है। इस वजह से 29 नवंबर से सुबह 10 बजे से 2 दिसंबर की रात 8 बजे तक इत्जिमा स्थल ईंटखेड़ी में सभी प्रकार के भारी वाहनों और यात्री बसों की एंट्री बैन रहेगी। इसके साथ ही 1 दिसंबर की रात से 2 दिसंबर की रात तक सभी प्रकार के वाहनों की एंट्री बैन रहेगी।

इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रभावित

इत्जिमा के चलते मुबारकपुर से पटेल नगर नया बायपास, गांधी नगर से अयोध्या नगर बायपास, रत्नागिरी, लांबाखेड़ा से करोंद, भोपाल टॉकिज, पीरगेट, मोती मस्जिद, रॉयल मार्केट, लालघाटी चौराहा, नादरा बस स्टैंड, भोपाल रेलवे स्टेशन, अल्पना तिराहा, में लोगों के भारी दबाव के चलते ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

इन रुट्स से भारी वाहन एंट्री बैन

घासीपुरा-ईंटखेड़ी की ओर आने वाली सवारी बसों को बैरसिया से ईंटखेड़ी तक के मार्ग पर प्रवेश प्रतिंबंधित रहेगा। गुना-शिवपुरी अशोकनगर से बैरसिया होकर भोपाल आने वाली यात्री बसें मकसूदनगढ़-गुना ब्यावरा से होकर भोपाल आ-जा सकती हैं।

1 दिसंबर से ये रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

भोपाल शहर में 1 दिसंबर की रात 10 बजे से भोपाल के आसपास के जिलों से आने वाले सभी भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बैन रहेगा। इंदौर और सीहोर की ओर से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को भोपाल आने से पहले सीहोर जिले की सीमा पर रोका जाएगा। वहीं, गुना और राजगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को ब्यावरा पर रोककर श्यामपुर और सीहोर के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक के लिए ऑप्शनल मार्ग

एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन भदभदा चौराहा, नीलबड़, रातीबड़, झागरिया रोड से खजूरी बायपास, मुबारकपुर बायपास होकर एयरपोर्ट जा सकेंगे। भोपाल शहर से मुख्य रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन रोशनपुरा, लिंक रोड 2, बोर्ड ऑफिस, चेतक ब्रिज से प्रभात चौराहा, 80 फीट रोड होकर प्लेटफॉर्म-1 की तरफ आ सकेंगे। बैरसिया से शहर की ओर आने वाले आम यात्री गोलखेड़ी, राताताल, तारासेवनिया और परवलिया होते हुए भोपाल में एंट्री कर सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/traffic-diversion-in-bhopal-due-to-iatzima-avoid-going-on/article-4314

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.