रीवा में ट्रैफिक सुधार अभियान तेज, जयस्तम्भ चैराहे पर खुद उतरे एसपी, नियम तोड़ने वालों पर लिया एक्शन

रीवा (म.प्र.)

By Rohit.P
On

रीवा ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान जयस्तम्भ चौराहे पर उतरे। नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, शहर में अभियान तेज।

रीवा शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चैहान सुबह अचानक शहर के सबसे व्यस्त जयस्तम्भ चैराहे पर पहुंचे और मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाल ली। एसपी ने चैराहे पर खड़े होकर न केवल यातायात की स्थिति का जायजा लिया, बल्कि खुद ट्रैफिक को नियंत्रित कर पुलिसकर्मियों को मौके पर निर्देश भी दिए।

एसपी चैहान ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में जयस्तम्भ चैराहे पर जाम नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि चैराहे की निगरानी केवल चालान तक सीमित न रहे, बल्कि यातायात को सुचारू बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है। ट्रैफिक स्टाफ को वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रखने, दबाव बढ़ने पर तुरंत डायवर्जन लागू करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई करने को कहा गया।

अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ते जाम, गलत दिशा में वाहन संचालन और यातायात नियमों की अनदेखी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी की मौजूदगी के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नो-एंट्री उल्लंघन और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों पर निगरानी बढ़ाई गई। कई लोगों को मौके पर रोका गया, समझाइश दी गई और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की गई।

एसपी की अचानक मौजूदगी से कुछ देर के लिए चैराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस की सक्रियता बढ़ते ही यातायात सामान्य होने लगा। पुलिस ने इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की सघन जांच भी की। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोका गया, सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों को चेतावनी दी गई, जबकि कई मामलों में चालान भी बनाए गए। नो-एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।

एसपी शैलेन्द्र सिंह चैहान ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर रीवा ट्रैफिक व्यवस्था केवल पुलिस की सख्ती से संभव नहीं है, इसके लिए आम लोगों की जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित लेन का पालन करने की अपील की।

आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख चैराहों और बाजार क्षेत्रों में भी इसी तरह का विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई एक दिन की औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि लगातार निगरानी और प्रवर्तन के जरिए शहर में यातायात अनुशासन लागू कराया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Apr 2026 By Rohit.P

रीवा में ट्रैफिक सुधार अभियान तेज, जयस्तम्भ चैराहे पर खुद उतरे एसपी, नियम तोड़ने वालों पर लिया एक्शन

रीवा (म.प्र.)

रीवा शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था पर लगाम कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाया। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चैहान सुबह अचानक शहर के सबसे व्यस्त जयस्तम्भ चैराहे पर पहुंचे और मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाल ली। एसपी ने चैराहे पर खड़े होकर न केवल यातायात की स्थिति का जायजा लिया, बल्कि खुद ट्रैफिक को नियंत्रित कर पुलिसकर्मियों को मौके पर निर्देश भी दिए।

एसपी चैहान ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में जयस्तम्भ चैराहे पर जाम नहीं लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि चैराहे की निगरानी केवल चालान तक सीमित न रहे, बल्कि यातायात को सुचारू बनाए रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है। ट्रैफिक स्टाफ को वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रखने, दबाव बढ़ने पर तुरंत डायवर्जन लागू करने और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई करने को कहा गया।

अधिकारियों के अनुसार, शहर में बढ़ते जाम, गलत दिशा में वाहन संचालन और यातायात नियमों की अनदेखी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। एसपी की मौजूदगी के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, नो-एंट्री उल्लंघन और रॉन्ग साइड चलने वाले वाहन चालकों पर निगरानी बढ़ाई गई। कई लोगों को मौके पर रोका गया, समझाइश दी गई और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई भी की गई।

एसपी की अचानक मौजूदगी से कुछ देर के लिए चैराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी, लेकिन पुलिस की सक्रियता बढ़ते ही यातायात सामान्य होने लगा। पुलिस ने इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों की सघन जांच भी की। बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोका गया, सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों को चेतावनी दी गई, जबकि कई मामलों में चालान भी बनाए गए। नो-एंट्री में घुसने वाले वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।

एसपी शैलेन्द्र सिंह चैहान ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर रीवा ट्रैफिक व्यवस्था केवल पुलिस की सख्ती से संभव नहीं है, इसके लिए आम लोगों की जिम्मेदारी भी उतनी ही जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित लेन का पालन करने की अपील की।

आने वाले दिनों में शहर के अन्य प्रमुख चैराहों और बाजार क्षेत्रों में भी इसी तरह का विशेष ट्रैफिक अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि यह कार्रवाई एक दिन की औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि लगातार निगरानी और प्रवर्तन के जरिए शहर में यातायात अनुशासन लागू कराया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/traffic-improvement-campaign-intensified-in-rewa-sp-himself-descended-on/article-52285

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.