- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बालाघाट शहर से सटे जंगल में फैली आग रोड तक पहुंची, कई घंटे तक ट्रैफिक बाधित
बालाघाट शहर से सटे जंगल में फैली आग रोड तक पहुंची, कई घंटे तक ट्रैफिक बाधित
बालाघाट के जंगल में आग धधकते ही भय का माहौल बन गया. जंगल से रोड लगा है. इसलिए यातायात प्रभावित हुआ.
गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग की घटनाएं बढ़नी शुरू हो जाती हैं. आग की चपेट में जंगल भी आते हैं. ग्रीष्मकाल शुरू होते ही वनों में पतझड़ शुरू हो जाता है. इस दौरान तेज तपन की वजह से आग जल्दी फैल जाती है. अगर आग पर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो जंगल को काफी नुकसान होता है. पेड़-पौधे तो जल ही जाते हैं, वन्य जीवों को भी नुकसान होता है.
वन विभाग के साथ जुटी फायर ब्रिगेड की टीम
बालाघाट के जंगल में सोमवार को आग लगने से हड़कंप मच गया. बालाघाट शहर के नजदीक डेंजर रोड के घने जंगल में आग लगते ही वन विभाग का अमला सक्रिय हो गया. पहले वन विभाग ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की. मगर आग भड़कती ही गई और विकराल रूप ले लिया. ऐसे में आखिरकार फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी. आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचा. आग इतनी विकराल थी कि सड़क के किनारे तक जंगल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया, जिससे यातायात पर भी असर पड़ा.

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
बालाघाट नगरपालिका के स्टाफ के साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम और वन विभाग के अमले ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की. कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया. इस प्रकार बड़ी घटना को टालने में सफलता मिली. इसके बाद यातायात बहाल किया गया. आग बुझाने में नगरपालिका के पायलट संजू सोनकर, फायरमैन राहुल वैद्य एवं भारत लिल्हारे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वहीं, वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल किनारे रोड से आप गुजरते हैं या जंगल में जाते हैं तो ज्वलनशील पदार्थों को जंगल में न फेकें.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए