भोपाल में पीएम के दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी: देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर बदलेंगे शहर के कई रास्ते

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में 31 मई को आयोजित होने जा रहे देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस अवसर पर होने वाले महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों महिलाएं शामिल होंगी, जिनकी आवक लगभग 5000 बसों के माध्यम से प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान और डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।

इन मार्गों से होगी बसों की एंट्री और पार्किंग

  • इंदौर, उज्जैन, देवास, खंडवा, शाजापुर व आगर की ओर से आने वाली बसें खजूरी रोड, बकानिया डिपो, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चोपड़ा कला, पटेल नगर बायपास होते हुए आनंद नगर से जंबूरी मैदान पहुँचेंगी और निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ी होंगी।

  • गुना, राजगढ़, अशोकनगर से आने वाली बसें मुबारकपुर जोड़, लांबाखेड़ा, चोपड़ा कला से होकर पटेल नगर बायपास से आगे बढ़ेंगी।

  • सागर, रायसेन और विदिशा से आने वाली गाड़ियां पटेल नगर चौराहा और आनंद नगर होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी।

  • नर्मदापुरम, बैतूल व हरदा की बसें 11 मील, मिसरोद रोड, एम्स, बरखेड़ा पठानी के रास्ते सेंट जेवियर स्कूल के पीछे पार्क होंगी।

  • जबलपुर, नरसिंहपुर से आने वाली बसें एसओएस रोड होकर कार्यक्रम स्थल आएंगी।

  • भोपाल शहर से आने वाली बसें प्रभात चौराहा, आईटीआई तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप होते हुए एनसीसी ग्राउंड और भेल दशहरा मैदान में पार्क की जाएंगी।

वीआईपी, मीडिया और आमजन के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था

  • आम नागरिक अपने चारपहिया व दोपहिया वाहन गोविंदपुरा टर्निंग, महात्मा गांधी तिराहा होते हुए सेंट जेवियर स्कूल के पीछे पार्क कर सकेंगे।

  • वीआईपी पासधारी वाहन अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होते हुए सेंट जेवियर स्कूल के सामने खड़े होंगे।

  • मीडिया वाहनों के लिए गैस गोदाम के पास अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

सुबह 6 बजे से इन रास्तों पर लगेगा दबाव

  • बोर्ड ऑफिस, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, महात्मा गांधी चौराहा, अवधपुरी तिराहा, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप आदि मार्गों पर ट्रैफिक अधिक रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

  • अवधपुरी, बीकानेर मिष्ठान, सुरभि इनक्लेव, चर्च चौराहा, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान होते हुए लोग 10 नंबर मार्केट की ओर जा सकते हैं।

  • अयोध्या नगर व पिपलानी क्षेत्र के वाहन आईटीआई तिराहा व प्रभात चौराहा से गुजर सकेंगे।

भारी वाहनों के लिए रहेगा डायवर्जन

  • नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल से आने वाली बसें आईएसबीटी की ओर डायवर्ट की जाएंगी, इनका नादरा बस स्टैंड में प्रवेश वर्जित रहेगा।

  • सागर, छतरपुर, दमोह की बसें भी 11 मील होते हुए आईएसबीटी की तरफ भेजी जाएंगी।

  • इंदौर से आने वाली बसों को हलालपुर बस स्टैंड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • गुना, राजगढ़, ब्यावरा की बसें लालघाटी होकर हलालपुर पहुंचेंगी।

  • सभी सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भोपाल से बाहर ही डायवर्ट किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 May 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में पीएम के दौरे पर ट्रैफिक प्लान जारी: देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर बदलेंगे शहर के कई रास्ते

Bhopal, MP

इन मार्गों से होगी बसों की एंट्री और पार्किंग

  • इंदौर, उज्जैन, देवास, खंडवा, शाजापुर व आगर की ओर से आने वाली बसें खजूरी रोड, बकानिया डिपो, मुबारकपुर, लांबाखेड़ा, चोपड़ा कला, पटेल नगर बायपास होते हुए आनंद नगर से जंबूरी मैदान पहुँचेंगी और निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ी होंगी।

  • गुना, राजगढ़, अशोकनगर से आने वाली बसें मुबारकपुर जोड़, लांबाखेड़ा, चोपड़ा कला से होकर पटेल नगर बायपास से आगे बढ़ेंगी।

  • सागर, रायसेन और विदिशा से आने वाली गाड़ियां पटेल नगर चौराहा और आनंद नगर होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी।

  • नर्मदापुरम, बैतूल व हरदा की बसें 11 मील, मिसरोद रोड, एम्स, बरखेड़ा पठानी के रास्ते सेंट जेवियर स्कूल के पीछे पार्क होंगी।

  • जबलपुर, नरसिंहपुर से आने वाली बसें एसओएस रोड होकर कार्यक्रम स्थल आएंगी।

  • भोपाल शहर से आने वाली बसें प्रभात चौराहा, आईटीआई तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप होते हुए एनसीसी ग्राउंड और भेल दशहरा मैदान में पार्क की जाएंगी।

वीआईपी, मीडिया और आमजन के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था

  • आम नागरिक अपने चारपहिया व दोपहिया वाहन गोविंदपुरा टर्निंग, महात्मा गांधी तिराहा होते हुए सेंट जेवियर स्कूल के पीछे पार्क कर सकेंगे।

  • वीआईपी पासधारी वाहन अयप्पा मंदिर, गैस गोदाम होते हुए सेंट जेवियर स्कूल के सामने खड़े होंगे।

  • मीडिया वाहनों के लिए गैस गोदाम के पास अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

सुबह 6 बजे से इन रास्तों पर लगेगा दबाव

  • बोर्ड ऑफिस, गोविंदपुरा टर्निंग, अन्ना नगर, महात्मा गांधी चौराहा, अवधपुरी तिराहा, रत्नागिरी तिराहा, पिपलानी पेट्रोल पंप आदि मार्गों पर ट्रैफिक अधिक रहेगा।

वैकल्पिक मार्ग

  • अवधपुरी, बीकानेर मिष्ठान, सुरभि इनक्लेव, चर्च चौराहा, बरखेड़ा, गुलाब उद्यान होते हुए लोग 10 नंबर मार्केट की ओर जा सकते हैं।

  • अयोध्या नगर व पिपलानी क्षेत्र के वाहन आईटीआई तिराहा व प्रभात चौराहा से गुजर सकेंगे।

भारी वाहनों के लिए रहेगा डायवर्जन

  • नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल से आने वाली बसें आईएसबीटी की ओर डायवर्ट की जाएंगी, इनका नादरा बस स्टैंड में प्रवेश वर्जित रहेगा।

  • सागर, छतरपुर, दमोह की बसें भी 11 मील होते हुए आईएसबीटी की तरफ भेजी जाएंगी।

  • इंदौर से आने वाली बसों को हलालपुर बस स्टैंड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

  • गुना, राजगढ़, ब्यावरा की बसें लालघाटी होकर हलालपुर पहुंचेंगी।

  • सभी सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भोपाल से बाहर ही डायवर्ट किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/traffic-plan-released-on-pms-visit-in-bhopal-will-change/article-22590

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.