डबरा की स्लीपर फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा: स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग पर परिजनों ने किया हंगामा

Gwalior, MP

ग्वालियर जिले के डबरा स्थित आंतरी क्षेत्र की एक स्लीपर फैक्ट्री में शुक्रवार को कार्यरत एक मजदूर की स्लैब गिरने से मौत हो गई।

 हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। देर रात प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

काम के दौरान हादसे में गई मजदूर की जान

जानकारी के अनुसार, आंतरी-मकोड़ा मार्ग स्थित रेलवे स्टेशन के पास बनी स्लीपर फैक्ट्री में शुक्रवार को यह हादसा हुआ। लखनौती निवासी शिवम पुत्र भवानी सिंह (24) फैक्ट्री में ड्यूटी पर था। इसी दौरान अचानक एक भारी स्लैब उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद सहकर्मियों ने तत्काल उसे ग्वालियर जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और बाद में शव लेकर फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठ गए।

मुआवजे की मांग पर फैक्ट्री के बाहर हंगामा

मजदूर की मौत से आक्रोशित परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 30 लाख रुपए मुआवजे की मांग की। सूचना मिलते ही एसडीओपी मनीष यादव, तहसीलदार पूजा मावई और थाना प्रभारी गीतेश शर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की।

कई घंटे तक चली बातचीत के बाद 5 लाख रुपए मुआवजे पर सहमति बनी, जिसके बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने फैक्ट्री परिसर में एहतियातन बल तैनात किया ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे।

पहले भी हो चुका है ऐसा हादसा

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी स्लीपर फैक्ट्री में दो महीने पहले भी एक मजदूर की मौत हुई थी। उस समय भी फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही को लेकर परिजनों ने प्रदर्शन किया था, जिसे प्रशासन ने बातचीत के ज़रिए सुलझाया था।

एसडीओपी मनीष यादव ने बताया कि फैक्ट्री में कार्य के दौरान मजदूर की मौत हुई है। मुआवजे को लेकर विवाद हुआ था, जिसे शांत करा दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, और शव का पोस्टमॉर्टम शनिवार सुबह कराया जाएगा।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tragic-accident-in-dabras-sleeper-factory-worker-died-due-to/article-36709

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.