महाकाल अन्न क्षेत्र में दर्दनाक हादसा; आलू छीलने की मशीन से महिला की मौत, हालत देखकर साथ में काम करने वाली बेहोश

Ujjain, MP

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल अन्न क्षेत्र में काम करने के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत आलू छीलने वाली मशीन में दुपट्टा फंसने से हुई। महिला के शव की हालत इतनी खराब थी कि साथ में काम करने वाली सहयोगी भी बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला कर्मचारी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी अन्न क्षेत्र में आलू छीलने की मशीन पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन के कटर में फंस गया, जिसकी वजह से उसके गले में फंदा लग गया और दम घुटने के कारण मौत हो गई।

महिला की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है जोकि उज्जैन के केशव नगर की रहने वाली है। महाकाल मंदिर अन्य क्षेत्र में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्य कर रही थी। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर महाकाल मंदिर का अन्न क्षेत्र स्थित है। यहां बाबा महाकाल के भक्तों के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी का आयोजन होता है। मंदिर समिति और आउटसोर्स कर्मचारी यहां कार्य करते हैं। रोजाना की तरह कर्मचारी सुबह काम के लिए अन्न क्षेत्र पहुंचे।

फंदा बन गया दुपट्टा

30 वर्षीय रजनी खत्री भी रोज की तरह अन्न क्षेत्र पहुंची और अपना काम शुरू किया। मशीन से आलू छीलने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान रजनी का दुपट्टा मशीन के कटर में उलझ गया, जिसकी वजह से वह फंदा बन गया और गला घुटने के साथ ही सर में चोट भी लग गई। अन्य साथी कर्मचारी मशीन बंद कर तत्काल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत बताया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष व जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अन्न क्षेत्र पहुंचकर घटना स्थल को देखा।

सहयोगी कर्मचारी की हालत बिगड़ी

घटना के तत्काल बाद महिला नीरज खत्री को सहयोगी कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंची थी। दर्दनाक हादसा देख सहयोगी महिला कर्मचारी श्रद्धा की तबीयत बिगड़ गई, जिसे शासकीय चरक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

जिला चिकित्सालय पहुंचे एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविक तथ्य सामने आएंगे। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारी से पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि आलू छीलने की मशीन में दुपट्टा फंसने के कारण मौत हुई है। मृतक के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Dec 2024 By दैनिक जागरण

महाकाल अन्न क्षेत्र में दर्दनाक हादसा; आलू छीलने की मशीन से महिला की मौत, हालत देखकर साथ में काम करने वाली बेहोश

Ujjain, MP

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक महिला कर्मचारी की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि महिला कर्मचारी अन्न क्षेत्र में आलू छीलने की मशीन पर काम कर रही थी। इसी दौरान उसका दुपट्टा मशीन के कटर में फंस गया, जिसकी वजह से उसके गले में फंदा लग गया और दम घुटने के कारण मौत हो गई।

महिला की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है जोकि उज्जैन के केशव नगर की रहने वाली है। महाकाल मंदिर अन्य क्षेत्र में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्य कर रही थी। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर महाकाल मंदिर का अन्न क्षेत्र स्थित है। यहां बाबा महाकाल के भक्तों के लिए निशुल्क भोजन प्रसादी का आयोजन होता है। मंदिर समिति और आउटसोर्स कर्मचारी यहां कार्य करते हैं। रोजाना की तरह कर्मचारी सुबह काम के लिए अन्न क्षेत्र पहुंचे।

फंदा बन गया दुपट्टा

30 वर्षीय रजनी खत्री भी रोज की तरह अन्न क्षेत्र पहुंची और अपना काम शुरू किया। मशीन से आलू छीलने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान रजनी का दुपट्टा मशीन के कटर में उलझ गया, जिसकी वजह से वह फंदा बन गया और गला घुटने के साथ ही सर में चोट भी लग गई। अन्य साथी कर्मचारी मशीन बंद कर तत्काल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत बताया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष व जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने अन्न क्षेत्र पहुंचकर घटना स्थल को देखा।

सहयोगी कर्मचारी की हालत बिगड़ी

घटना के तत्काल बाद महिला नीरज खत्री को सहयोगी कर्मचारी अस्पताल लेकर पहुंची थी। दर्दनाक हादसा देख सहयोगी महिला कर्मचारी श्रद्धा की तबीयत बिगड़ गई, जिसे शासकीय चरक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

जिला चिकित्सालय पहुंचे एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविक तथ्य सामने आएंगे। हालांकि मौके पर मौजूद कर्मचारी से पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि आलू छीलने की मशीन में दुपट्टा फंसने के कारण मौत हुई है। मृतक के परिजनों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलवाई जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tragic-accident-in-mahakal-grain-field-woman-dies-due-to/article-5977

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.