- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सागर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस हनुमान मंदिर से टकराई, एक युवती की मौत; ड्राइवर समेत दो गंभीर
सागर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस हनुमान मंदिर से टकराई, एक युवती की मौत; ड्राइवर समेत दो गंभीर घायल
Sagar, MP
सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूरों से भरी एक बस तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने हनुमान मंदिर से जा टकराई।
जानकारी के अनुसार, सीधी जिले से गुजरात के सूरत जा रही बस (क्रमांक GJ 14 X 5295) में दर्जनों मजदूर सवार थे। जब बस बरपानी पुराई की तलाई के पास पहुंची, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण हट गया और वह सीधे मंदिर की दीवार से टकरा गई।
टक्कर में मंदिर क्षतिग्रस्त, मूर्ति सुरक्षित
हादसे में मंदिर की दीवारें और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, हालांकि मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति सुरक्षित रही। बस के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इसी कैबिन में बैठी एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
सूचना मिलते ही सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत गढ़ाकोटा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बस ड्राइवर अतुल सिंह (निवासी हनुमानगढ़, राजस्थान) को बेहतर इलाज के लिए बीएमसी रैफर किया गया।
पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों ने कहा— संकरी सड़क पर बने मंदिर के कारण बढ़ता है खतरा
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि बरपानी क्षेत्र में सड़क के बिल्कुल किनारे बने धार्मिक स्थलों के कारण ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपायों को सख्त करने की मांग की है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए