शहडोल में दर्दनाक हादसा: वृद्ध महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Shahdol, MP

दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं, जब शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

काम पर जा रही थी महिला, कॉलेज तिराहे के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सरईकापा निवासी शिवकुमारी नापित (55 वर्ष), जो घर-घर जाकर महिलाओं और बच्चों की मालिश का काम करती थीं, रविवार सुबह काम पर जा रही थीं। इस दौरान कॉलेज तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक फरार, लोगों में भारी आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक अत्यधिक तेज रफ्तार में था और सामने लोगों की भीड़ देखकर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद वह ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और परिवहन विभाग तथा ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

पुलिस पहुंची मौके पर, शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलने पर बुढ़ार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझाइश दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

त्योहार के बीच गम का माहौल

दीपावली जैसे खुशियों के पर्व से ठीक पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक का माहौल बना दिया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार और ट्रैफिक व्यवस्था की अनदेखी लगातार जानलेवा हादसों को जन्म दे रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Oct 2025 By दैनिक जागरण

शहडोल में दर्दनाक हादसा: वृद्ध महिला को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Shahdol, MP

काम पर जा रही थी महिला, कॉलेज तिराहे के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सरईकापा निवासी शिवकुमारी नापित (55 वर्ष), जो घर-घर जाकर महिलाओं और बच्चों की मालिश का काम करती थीं, रविवार सुबह काम पर जा रही थीं। इस दौरान कॉलेज तिराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक फरार, लोगों में भारी आक्रोश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक अत्यधिक तेज रफ्तार में था और सामने लोगों की भीड़ देखकर वाहन से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के बाद वह ट्रक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और परिवहन विभाग तथा ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए।

पुलिस पहुंची मौके पर, शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए

सूचना मिलने पर बुढ़ार थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझाइश दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने और ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

त्योहार के बीच गम का माहौल

दीपावली जैसे खुशियों के पर्व से ठीक पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक का माहौल बना दिया है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ती तेज रफ्तार और ट्रैफिक व्यवस्था की अनदेखी लगातार जानलेवा हादसों को जन्म दे रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tragic-accident-in-shahdol-old-woman-crushed-by-truck-died/article-35990

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.