सीधी में दर्दनाक हादसा: धान मिजाई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से 16 वर्षीय किशोर की मौत, एक बच्चा गंभीर

Sidhi, MP

अमिलिया थाना क्षेत्र के चितवरिया गांव में देर रात हुआ हादसा, खेत में जा रही थी ट्रैक्टर-थ्रेशर मशीन

 मध्यप्रदेश के सीधी जिले में धान मिजाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार देर रात अमिलिया थाना क्षेत्र के ग्राम चितवरिया नंबर 3 में ट्रैक्टर पलटने से 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब खेत में धान मिजाई के लिए ट्रैक्टर-थ्रेशर मशीन ले जाई जा रही थी।

मोड़ पर पलटा ट्रैक्टर, दो बच्चे चपेट में आए

जानकारी के अनुसार, धान मिजाई के काम में उपयोग के लिए गांव के कुछ किशोर ट्रैक्टर पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में एक तीखा मोड़ आने पर ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार चार किशोरों में से दो बाल-बाल बच गए, जबकि दो उसकी चपेट में आ गए।

इस हादसे में 16 वर्षीय अनीश पटेल, पिता अवधेश पटेल, निवासी चितवरिया नंबर 3 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 वर्षीय अजय पटेल, पिता बंश बहोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल जिला अस्पताल सीधी में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने दी सूचना, पुलिस ने किया पंचनामा

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस व पंचायत को सूचित किया। कुछ देर बाद पूर्व सरपंच रामविलास पटेल और ग्राम रोजगार सहायक संदीप तिवारी भी घटनास्थल पहुंचे।

चौकी प्रभारी अजीत पांडे ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को सिहावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव में पसरा सन्नाटा

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक अनीश पटेल के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tragic-accident-in-sidhi-16-year-old-teenager-dies-one/article-37482

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.