नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से पुलिसकर्मी की मौत, ड्यूटी से लौटते वक्त हुआ हादसा

Rajgarh, MP

ब्यावरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सर्जन भिलाला की सुठालिया के पास सड़क दुर्घटना में मौत; ट्रक ने अल्टो कार को मारी जोरदार टक्कर, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

 मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बुधवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ब्यावरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सर्जन भिलाला (37 वर्ष) की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह उदयपुर (राजस्थान) से वारंट तामील कराकर ब्यावरा लौट रहे थे। रास्ते में सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोठ बढ़ली के पास नायरा पेट्रोल पंप के समीप उनकी अल्टो कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और प्रधान आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 112 डायल सेवा को सूचना दी। पुलिसकर्मी को पहले स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुठालिया ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए भोपाल रेफर किया गया। हालांकि, रास्ते में ही ब्यावरा के पास उनकी मौत हो गई।

हादसे में टक्कर के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन की मदद ली गई, जिससे कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित भी रहा।

जानकारी के अनुसार, मृतक सर्जन भिलाला पहले सुठालिया थाने में पदस्थ थे। करीब एक वर्ष पहले उनका हेड कांस्टेबल के रूप में प्रमोशन हुआ था, जिसके बाद वे ब्यावरा थाने में पदस्थ किए गए थे। साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

सुठालिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक की पहचान की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वाहन की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी।

इस घटना से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। ब्यावरा थाने में साथियों ने कहा कि सर्जन भिलाला अपने कर्तव्यनिष्ठ और शांत स्वभाव के लिए जाने जाते थे। विभागीय अधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tragic-accident-on-national-highway-policeman-dies-due-to-collision/article-37188

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.