भोपाल में मोबाइल गेमिंग की लत से जुड़ा दर्दनाक मामला, 14 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

भोपाल (म.प्र.)

On

ऑनलाइन गेम के टास्क पूरे करने के दबाव की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल में मोबाइल गेमिंग की लत से जुड़ा एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। पिपलानी थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में 14 वर्षीय छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को आशंका है कि ऑनलाइन गेम में दिए गए टास्क को पूरा करने के दबाव के चलते बच्चे ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अंश साहू के रूप में हुई है, जो कक्षा आठवीं में पढ़ता था। अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। दोनों माता-पिता एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। परिवार पिपलानी थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में रहता है।

घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। परिजन तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए थे। जब वे लौटे, तो अंश अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। घबराए परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ दिनों से अंश मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने का आदी हो गया था। बार-बार समझाने के बावजूद उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। पढ़ाई पर असर पड़ता देख परिवार ने उसका मोबाइल फोन कुछ दिन पहले छीनकर रख लिया था। इसी के बाद से उसका व्यवहार बदला-बदला सा नजर आने लगा था। परिवार को आशंका है कि किसी ऑनलाइन गेम से जुड़े टास्क या मानसिक दबाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

पड़ोसियों के मुताबिक, अंश शांत स्वभाव का था, लेकिन हाल के दिनों में वह अकेले रहना पसंद करने लगा था। सामाजिक मेलजोल भी कम हो गया था। पिपलानी थाना प्रभारी चंद्रिका यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में मोबाइल गेमिंग की लत सामने आ रही है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब देशभर में ऑनलाइन गेमिंग और मोबाइल की लत को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले भी भोपाल सहित अन्य शहरों में ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी आत्महत्याओं के मामले सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि किशोरों में स्क्रीन टाइम, गेमिंग एडिक्शन और मानसिक दबाव पर परिवार और स्कूल दोनों को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

----------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tragic-case-related-to-mobile-gaming-addiction-in-bhopal-14/article-45222

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.