इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा: 4 साल की बच्ची की मौत, ईद मनाने जा रही थी

इंदौर (म.प्र.)

On

तिलक नगर में बाइक स्लिप होने से हादसा; लसूडिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की भी जान गई

इंदौर में शाम को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने शहर को झकझोर दिया। तिलक नगर इलाके में बाइक फिसलने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि लसूडिया क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, तिलक नगर में हुआ हादसा उस समय हुआ जब माणिकबाग निवासी चार वर्षीय इकरा अपने मामा और नानी के साथ ईद मनाने रिश्तेदार के घर जा रही थी। बाइक चला रहे मामा सुफियान के साथ नानी शबाना भी सवार थीं। रास्ते में अचानक बाइक स्लिप हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। इकरा बाइक के आगे बैठी थी और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय) पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल मामा और नानी को बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

परिजनों के मुताबिक, इकरा अपने मामा और नानी के साथ ही रहती थी। उसके माता-पिता करीब दो साल पहले अलग हो चुके थे। परिवार ईद के मौके पर रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था, लेकिन यह खुशी का सफर हादसे में बदल गया।

इसी बीच, शहर के लसूडिया इलाके में एक और हादसे में 58 वर्षीय पप्पू मालवीय की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उन्हें एबी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता विदिशा से इंदौर आ रहे थे और शाम तक पहुंचने की सूचना दी थी। देर होने पर संपर्क करने पर पुलिस से हादसे की जानकारी मिली।

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर शहर में यातायात सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

---------------

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Mar 2026 By Nitin Trivedi

इंदौर में दर्दनाक सड़क हादसा: 4 साल की बच्ची की मौत, ईद मनाने जा रही थी

इंदौर (म.प्र.)

इंदौर में शाम को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने शहर को झकझोर दिया। तिलक नगर इलाके में बाइक फिसलने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि लसूडिया क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, तिलक नगर में हुआ हादसा उस समय हुआ जब माणिकबाग निवासी चार वर्षीय इकरा अपने मामा और नानी के साथ ईद मनाने रिश्तेदार के घर जा रही थी। बाइक चला रहे मामा सुफियान के साथ नानी शबाना भी सवार थीं। रास्ते में अचानक बाइक स्लिप हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिर पड़े। इकरा बाइक के आगे बैठी थी और उसके सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवाय) पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल मामा और नानी को बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

परिजनों के मुताबिक, इकरा अपने मामा और नानी के साथ ही रहती थी। उसके माता-पिता करीब दो साल पहले अलग हो चुके थे। परिवार ईद के मौके पर रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था, लेकिन यह खुशी का सफर हादसे में बदल गया।

इसी बीच, शहर के लसूडिया इलाके में एक और हादसे में 58 वर्षीय पप्पू मालवीय की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उन्हें एबी रोड पर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता विदिशा से इंदौर आ रहे थे और शाम तक पहुंचने की सूचना दी थी। देर होने पर संपर्क करने पर पुलिस से हादसे की जानकारी मिली।

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर शहर में यातायात सुरक्षा और सतर्कता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

---------------

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tragic-road-accident-in-indore-4-year-old-girl-died/article-48744

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.