फलोदी में दर्दनाक सड़क हादसा: खेत पर जा रहे मजदूरों को ट्रॉले ने मारी टक्कर, 4 की मौत – 12 घायल

Jagran Desk

फलोदी-बीकानेर नेशनल हाईवे-11 पर शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 मजदूर घायल हो गए।

 हादसा मलार रोड पर भादू रेस्टोरेंट के पास हुआ, जब सड़क किनारे खड़े टेम्पो को पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी। टेम्पो में सवार सभी मजदूर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और गेहूं की फसल काटने के लिए फलोदी आए हुए थे।

पुलिस के अनुसार, हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो सड़क किनारे पलट गया और सवार मजदूर दूर जा गिरे। मौके पर ही 12 वर्षीय टीना पुत्री राय सिंह और 32 वर्षीय जगदीश पुत्र रामजी की मौत हो गई। वहीं, जगदीश की पत्नी पूजा (30) ने ओसियां के पास जोधपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। टेम्पो चालक गोपीलाल पुत्र बंशीलाल की जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में 108 एंबुलेंस कोऑर्डिनेटर भंवरलाल कुमावत दो एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को फलोदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में डॉ. अभिषेक अग्रवाल, डॉ. प्रेमप्रकाश सुथार और डॉ. कैलाश जोशी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया। गंभीर रूप से घायल पांच मजदूरों — गोपीलाल, अशोक, बाबूलाल, पूजा और रोशनी — को जोधपुर एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से पूजा और गोपीलाल की बाद में मौत हो गई।

शेष घायलों में भोला, रामबाई, किंजर, सुगंध, जे. राहुल, ममता, अंजना और राहुल शामिल हैं, जिन्हें देर रात जोधपुर रेफर किया गया।

थानाधिकारी भंवराराम ने बताया कि हादसे के बाद ट्रॉले चालक भगवाना राम पुत्र देवाराम, निवासी पल्ली (फलोदी), मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रॉला और क्षतिग्रस्त टेम्पो को जब्त कर लिया है। आरोपी चालक की तलाश जारी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tragic-road-accident-in-phalodi-laborers-going-to-the-fields/article-36813

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.