एमपी नगर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट से अफरा-तफरी, फॉर्च्यूनर कार जलकर खाक;

भोपाल (म.प्र.)

On

भोपाल के व्यस्त एमपी नगर जोन-2 में ट्रांसफॉर्मर में स्पार्किंग के बाद हुआ धमाका, आग ने कार और इमारत को लिया चपेट में, दमकल ने पाया काबू

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार सुबह ट्रांसफॉर्मर में हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में पास खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि आग की लपटें पास की इमारत तक पहुंच गईं और पूरे परिसर में धुआं भर गया। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना रविवार सुबह करीब 10:35 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले ट्रांसफॉर्मर में तेज स्पार्किंग हुई, जिसके कुछ ही सेकंड बाद जोरदार धमाका हुआ। ट्रांसफॉर्मर में मौजूद तेल के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास का क्षेत्र उसकी चपेट में आ गया।

घटना भोपाल के एमपी नगर जोन-2 क्षेत्र में हुई, जो शहर का एक व्यावसायिक और अत्यधिक भीड़भाड़ वाला इलाका है। ट्रांसफॉर्मर के ठीक पास खड़ी फॉर्च्यूनर कार आग की चपेट में आ गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जल गई। कार के पास एक मैकेनिक की दुकान भी स्थित थी, जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया।

कैसे फैली आग 
स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके के बाद आग ने तेजी से पास की इमारत को भी प्रभावित किया। ग्राउंड फ्लोर का मुख्य गेट जल गया और ऊपरी मंजिलों तक धुआं भर गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती रहीं।

सूचना मिलने के बाद पुल बोगदा और माता मंदिर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को खाली कराया और भीड़ को नियंत्रित किया। एमपी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में शुरुआती स्पार्किंग के बाद आग लगी और फिर ब्लास्ट जैसी स्थिति बनी। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Apr 2026 By Nitin Trivedi

एमपी नगर में ट्रांसफॉर्मर ब्लास्ट से अफरा-तफरी, फॉर्च्यूनर कार जलकर खाक;

भोपाल (म.प्र.)

भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार सुबह ट्रांसफॉर्मर में हुए जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना में पास खड़ी एक फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि आग की लपटें पास की इमारत तक पहुंच गईं और पूरे परिसर में धुआं भर गया। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

यह घटना रविवार सुबह करीब 10:35 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले ट्रांसफॉर्मर में तेज स्पार्किंग हुई, जिसके कुछ ही सेकंड बाद जोरदार धमाका हुआ। ट्रांसफॉर्मर में मौजूद तेल के कारण आग तेजी से फैल गई और आसपास का क्षेत्र उसकी चपेट में आ गया।

घटना भोपाल के एमपी नगर जोन-2 क्षेत्र में हुई, जो शहर का एक व्यावसायिक और अत्यधिक भीड़भाड़ वाला इलाका है। ट्रांसफॉर्मर के ठीक पास खड़ी फॉर्च्यूनर कार आग की चपेट में आ गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जल गई। कार के पास एक मैकेनिक की दुकान भी स्थित थी, जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया।

कैसे फैली आग 
स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाके के बाद आग ने तेजी से पास की इमारत को भी प्रभावित किया। ग्राउंड फ्लोर का मुख्य गेट जल गया और ऊपरी मंजिलों तक धुआं भर गया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी और आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती रहीं।

सूचना मिलने के बाद पुल बोगदा और माता मंदिर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को खाली कराया और भीड़ को नियंत्रित किया। एमपी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में शुरुआती स्पार्किंग के बाद आग लगी और फिर ब्लास्ट जैसी स्थिति बनी। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/transformer-blast-in-mp-nagar-creates-chaos-fortuner-car-burnt/article-50960

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.