अलकनंदा नदी में गिरा ट्रैवलर: धार के मासूम की मौत, 9 लापता; केदारनाथ से लौट रहे थे 20 श्रद्धालु

Dhar, MP

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां केदारनाथ दर्शन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैवलर वाहन अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसा घोलतीर क्षेत्र में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। ट्रैवलर में सवार कुल 20 यात्री राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं।

अब तक की जानकारी में 3 लोगों की मौत, 8 घायलों को बचाया गया है और 9 लोग अब भी लापता हैं। मृतकों में मध्यप्रदेश के धार जिले के राजगढ़ निवासी 10 वर्षीय पार्थ सोनी भी शामिल है। लापता लोगों में धार के ही विशाल सोनी (42) और गौरी सोनी (41) शामिल हैं।

तेज बहाव बना रेस्क्यू में बाधा

घटना के बाद SDRF और पुलिस टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में भारी कठिनाई आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ यात्री नदी के बहाव में काफी दूर तक बह गए हैं, जिसकी वजह से रेस्क्यू 40 किलोमीटर दूर तक फैलाया गया है। श्रीनगर, गढ़वाल के पास बांध क्षेत्र में सघन तलाशी ली जा रही है।

केदारनाथ से बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक सभी यात्री केदारनाथ दर्शन के बाद बद्रीनाथ धाम की ओर जा रहे थे। ट्रैवलर घोलतीर क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस व प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत अभियान शुरू हुआ।

धार प्रशासन कर रहा जानकारी की पुष्टि

मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र के राजगढ़ गांव के लोग इस हादसे में शामिल हैं। धार जिला प्रशासन ने बताया है कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया रिपोर्ट के जरिए मिली है और वे मृतकों व लापता लोगों की पड़ताल कर रहे हैं

अधिकारियों का बयान

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि अभी तक 8 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, 3 की मौत हुई है और 9 की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अलकनंदा नदी में गिरा ट्रैवलर: धार के मासूम की मौत, 9 लापता; केदारनाथ से लौट रहे थे 20 श्रद्धालु

Dhar, MP

अब तक की जानकारी में 3 लोगों की मौत, 8 घायलों को बचाया गया है और 9 लोग अब भी लापता हैं। मृतकों में मध्यप्रदेश के धार जिले के राजगढ़ निवासी 10 वर्षीय पार्थ सोनी भी शामिल है। लापता लोगों में धार के ही विशाल सोनी (42) और गौरी सोनी (41) शामिल हैं।

तेज बहाव बना रेस्क्यू में बाधा

घटना के बाद SDRF और पुलिस टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में भारी कठिनाई आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ यात्री नदी के बहाव में काफी दूर तक बह गए हैं, जिसकी वजह से रेस्क्यू 40 किलोमीटर दूर तक फैलाया गया है। श्रीनगर, गढ़वाल के पास बांध क्षेत्र में सघन तलाशी ली जा रही है।

केदारनाथ से बद्रीनाथ की ओर जा रहे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक सभी यात्री केदारनाथ दर्शन के बाद बद्रीनाथ धाम की ओर जा रहे थे। ट्रैवलर घोलतीर क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए नदी में समा गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना पुलिस व प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत अभियान शुरू हुआ।

धार प्रशासन कर रहा जानकारी की पुष्टि

मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर क्षेत्र के राजगढ़ गांव के लोग इस हादसे में शामिल हैं। धार जिला प्रशासन ने बताया है कि उन्हें घटना की जानकारी मीडिया रिपोर्ट के जरिए मिली है और वे मृतकों व लापता लोगों की पड़ताल कर रहे हैं

अधिकारियों का बयान

उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि अभी तक 8 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, 3 की मौत हुई है और 9 की तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/traveler-dhars-innocent-fell-in-alaknanda-river-9-missing-kedarnath/article-25597

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.