कलेक्टर के चपरासी से ट्रेजरी के बाबू ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने धर दबोचा

Sagar, MP

सागर कलेक्टर कार्यालय के भृत्य से ट्रेजरी के बाबू ने एरियर की राशि निकालने के लिए 2 हजार की रिश्वत की मांग की थी.

जिला कोषालय के बाबू को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सागर कलेक्ट्रेट में पदस्थ चपरासी के एरियर भुगतान को लेकर 2 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी. पीड़ित भृत्य का आरोप है कि इसके लिए उसे पिछले 5 साल से परेशान किया जा रहा था. इसी बात से परेशान होकर उसने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को लोकायुक्त सागर की टीम ने जाल बिछाकर बाबू को धर दबोचा.

एरियर की राशि के लिए मांगी रिश्वत

शाहगढ़ निवासी धनीराम बांगर कलेक्टर कार्यालय सागर में चपरासी पद पर पदस्थ है. उन्होंने सागर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में 6 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले 5 साल से ट्रेजरी कार्यालय द्वारा उसके एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिला कोषालय कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रामजी कोरी उससे 2 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहे थे. वह चक्कर काट काटकर परेशान हो गया है. उसका पिछले 5 साल का करीब 99 हजार रूपए एरियर का भुगतान बकाया है.

रिश्वत लेते ट्रेजरी का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त कार्यालय द्वारा शिकायत की जांच करने पर शिकायत सही पाई गई. लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर फरियादी धनीराम बांगर को भेजा और 15 सौ रूपए की रिश्वत लेते हुए जिला कोषालय कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 रामजी कोरी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

5 साल कटवाए चक्कर

फरियादी धनीराम बांगर का कहना है कि "ये लोग इस तरह का जाल बिछाते थे कि एरियर की राशि आती थी और भुगतान में देरी के कारण हर बार वापिस हो जाती थी. पिछले 5 साल से मैं चक्कर काट काटकर परेशान हो गया और मैनें बताया भी कि मैं कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ हूं लेकिन मेरी नहीं सुनी. मैंने ये भी कहा कि भुगतान के बाद पैसे ले लेना लेकिन फिर भी तैयार नहीं हुए."

लोकायुक्त इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि "कल ही हमारे पास शिकायत आई थी और शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने 15 सौ रूपये की रिश्वत लेते हुए सहायक ग्रेड 3 रामजी कोरी को रंगे हाथों पकड़ा है. आगे कार्रवाई की जा रही है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कलेक्टर के चपरासी से ट्रेजरी के बाबू ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने धर दबोचा

Sagar, MP

जिला कोषालय के बाबू को लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. सागर कलेक्ट्रेट में पदस्थ चपरासी के एरियर भुगतान को लेकर 2 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी. पीड़ित भृत्य का आरोप है कि इसके लिए उसे पिछले 5 साल से परेशान किया जा रहा था. इसी बात से परेशान होकर उसने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को लोकायुक्त सागर की टीम ने जाल बिछाकर बाबू को धर दबोचा.

एरियर की राशि के लिए मांगी रिश्वत

शाहगढ़ निवासी धनीराम बांगर कलेक्टर कार्यालय सागर में चपरासी पद पर पदस्थ है. उन्होंने सागर लोकायुक्त एसपी कार्यालय में 6 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले 5 साल से ट्रेजरी कार्यालय द्वारा उसके एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा है. जिला कोषालय कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 रामजी कोरी उससे 2 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर रहे थे. वह चक्कर काट काटकर परेशान हो गया है. उसका पिछले 5 साल का करीब 99 हजार रूपए एरियर का भुगतान बकाया है.

रिश्वत लेते ट्रेजरी का बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

लोकायुक्त कार्यालय द्वारा शिकायत की जांच करने पर शिकायत सही पाई गई. लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर फरियादी धनीराम बांगर को भेजा और 15 सौ रूपए की रिश्वत लेते हुए जिला कोषालय कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 रामजी कोरी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

5 साल कटवाए चक्कर

फरियादी धनीराम बांगर का कहना है कि "ये लोग इस तरह का जाल बिछाते थे कि एरियर की राशि आती थी और भुगतान में देरी के कारण हर बार वापिस हो जाती थी. पिछले 5 साल से मैं चक्कर काट काटकर परेशान हो गया और मैनें बताया भी कि मैं कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ हूं लेकिन मेरी नहीं सुनी. मैंने ये भी कहा कि भुगतान के बाद पैसे ले लेना लेकिन फिर भी तैयार नहीं हुए."

लोकायुक्त इंस्पेक्टर रंजीत सिंह ने बताया कि "कल ही हमारे पास शिकायत आई थी और शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने 15 सौ रूपये की रिश्वत लेते हुए सहायक ग्रेड 3 रामजी कोरी को रंगे हाथों पकड़ा है. आगे कार्रवाई की जा रही है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/treasurys-babu-asked-for-bribe-from-the-collectors-peon-lokayukta/article-13065

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.