दो जुलाई को होगा एमपी बीजेपी का नया अध्यक्ष घोषित, आदिवासी मंत्री डीडी उईके रेस में सबसे आगे

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी को 2 जुलाई को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी ने अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया तय कर दी है, जिसके तहत 1 जुलाई को नामांकन होगा और 2 जुलाई को वृहद कार्यसमिति की बैठक में नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे पर्यवेक्षण

चुनाव की पूरी प्रक्रिया केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की निगरानी में होगी, जो एक जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे। यह बदलाव मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा के स्थान पर किया जा रहा है।

डीडी उईके सबसे प्रबल दावेदार

प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे नाम केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके का माना जा रहा है। उईके बैतूल से सांसद हैं और संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। वे आदिवासी समुदाय के गोंड समाज से हैं, जिसकी मध्यप्रदेश में बड़ी जनसंख्या है।

महिला नेतृत्व पर भी मंथन

सूत्रों के अनुसार, संगठन भविष्य की राजनीति और महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए महिला चेहरे को भी प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है।

सबनानी का नाम भी सिंधी समाज के प्रतिनिधि के रूप में उभरा

भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी का नाम सिंधी समाज के प्रतिनिधित्व के विकल्प के रूप में चर्चा में है। पार्टी सिंधी समुदाय को संगठित समर्थन देने की रणनीति पर काम कर रही है।

विभिन्न वर्गों से अन्य दावेदार

भाजपा की आंतरिक सूची में जातीय संतुलन भी देखा जा रहा है। ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग से कई नामों पर मंथन हो रहा है। इनमें डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राजेन्द्र शुक्ल, प्रदीप लारिया, गजेन्द्र पटेल आदि के नाम भी चर्चित हैं।

गुजरात मॉडल की तर्ज पर दोहरी जिम्मेदारी संभव

गुजरात की तर्ज पर जहां सीआर पाटिल प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री दोनों हैं, मध्यप्रदेश में भी डीडी उईके को दोहरी जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की ओर बढ़ेगी प्रक्रिया

भाजपा अब तक 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। मध्यप्रदेश सहित शेष बचे राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की दिशा में पार्टी आगे बढ़ेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दो जुलाई को होगा एमपी बीजेपी का नया अध्यक्ष घोषित, आदिवासी मंत्री डीडी उईके रेस में सबसे आगे

Bhopal, MP

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे पर्यवेक्षण

चुनाव की पूरी प्रक्रिया केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की निगरानी में होगी, जो एक जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे। यह बदलाव मौजूदा अध्यक्ष वीडी शर्मा के स्थान पर किया जा रहा है।

डीडी उईके सबसे प्रबल दावेदार

प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे नाम केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके का माना जा रहा है। उईके बैतूल से सांसद हैं और संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। वे आदिवासी समुदाय के गोंड समाज से हैं, जिसकी मध्यप्रदेश में बड़ी जनसंख्या है।

महिला नेतृत्व पर भी मंथन

सूत्रों के अनुसार, संगठन भविष्य की राजनीति और महिला आरक्षण को ध्यान में रखते हुए महिला चेहरे को भी प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है।

सबनानी का नाम भी सिंधी समाज के प्रतिनिधि के रूप में उभरा

भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायक भगवानदास सबनानी का नाम सिंधी समाज के प्रतिनिधित्व के विकल्प के रूप में चर्चा में है। पार्टी सिंधी समुदाय को संगठित समर्थन देने की रणनीति पर काम कर रही है।

विभिन्न वर्गों से अन्य दावेदार

भाजपा की आंतरिक सूची में जातीय संतुलन भी देखा जा रहा है। ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय, अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग से कई नामों पर मंथन हो रहा है। इनमें डॉ. नरोत्तम मिश्रा, राजेन्द्र शुक्ल, प्रदीप लारिया, गजेन्द्र पटेल आदि के नाम भी चर्चित हैं।

गुजरात मॉडल की तर्ज पर दोहरी जिम्मेदारी संभव

गुजरात की तर्ज पर जहां सीआर पाटिल प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री दोनों हैं, मध्यप्रदेश में भी डीडी उईके को दोहरी जिम्मेदारी देने की संभावना जताई जा रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की ओर बढ़ेगी प्रक्रिया

भाजपा अब तक 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है। मध्यप्रदेश सहित शेष बचे राज्यों में यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की दिशा में पार्टी आगे बढ़ेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tribal-minister-dd-uike-to-be-declared-the-new-president/article-25837

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.