9 एकड़ जमीन में बनकर तैयार हुआ आदिवासी संग्रहालय, लोकार्पण करेंगे पीएम व राष्ट्रपति!

Chindwada, MP

छिंदवाड़ा के आदिवासी संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण कर सकते हैं मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री बादल भोई राज्य आदिवासी संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण 15 नवंबर को करेंगे. प्रधानमंत्री के छिंदवाड़ा में आकर लोकार्पण करने की सुगबुगाहट थी, जिसे लेकर जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक हलचल मची हुई थी. जबलपुर रेंज के आईजी सहित भोपाल से वरिष्ठ अधिकारी यहां का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि मोदी इस संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी छिंदवाड़ा दौरा ?

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी का छिंदवाड़ा कार्यक्रम तय नहीं हो सका है. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को बिहार से ही छिंदवाड़ा, जबलपुर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों की परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे. 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी, उनके भी छिंदवाड़ा आने की चर्चाएं हैं. लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्ट नहीं हुई है.

पीएम मोदी की सभा के मैदान पर हो चुका था विचार

प्रधानमंत्री के आने की सुगबुगाहट के बीच अधिकारियों ने सभा के लिए मैदान पर भी विचार शुरू कर दिया था. पीजी कॉलेज का मैदान स्थानीय प्रशासन द्वारा सुझाया गया था. दिवाली के पहले छिंदवाड़ा पहुंचे जबलपुर रेंज के आईजी ने भी पीजी कॉलेज ग्राउंड का मुआयना किया था. अब ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार से ही मोदी छिंदवाड़ा में नवनिर्मित राज्य आदिवासी संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मौजूद हो सकते हैं.

9 एकड़ जमीन में बनाया गया जनजातीय संग्रहालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 15 अगस्त 2016 को मध्य प्रदेश समेत देश के 10 राज्यों, गुजरात, झारखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम और गोवा में जनजातीय संग्रहालय बनाने की घोषणा की थी. इन संग्रहालयों का निर्माण आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. साल 2019 में छिंदवाड़ा के इस संग्रहालय को बनाने की मंजूरी दी गई थी. छिंदवाड़ा के खजरी रोड में 9 एकड़ जमीन में श्री बादल भोई जनजातीय संग्रहालय बनाया गया है.

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लोगों को दिया गया स्थान

इस संग्रहालय में जनजातीय कला व संस्कृतियों को सहेजने के अलावा स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले समुदाय के लोगों को भी स्थान दिया गया है. इसी जगह पर एक पुराना म्यूजियम भी है, जिसमें आदिवासी संस्कृति को दर्शाया गया है. श्री बादलभोई राज्य आदिवासी संग्रहालय पहले से ही यहां स्थापित है, जिसमें जनजातियों के खानपान रहन-सहन के तौर तरीकों को संग्रहालय में संजोया गया था.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Nov 2024 By दैनिक जागरण

9 एकड़ जमीन में बनकर तैयार हुआ आदिवासी संग्रहालय, लोकार्पण करेंगे पीएम व राष्ट्रपति!

Chindwada, MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री बादल भोई राज्य आदिवासी संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण 15 नवंबर को करेंगे. प्रधानमंत्री के छिंदवाड़ा में आकर लोकार्पण करने की सुगबुगाहट थी, जिसे लेकर जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक हलचल मची हुई थी. जबलपुर रेंज के आईजी सहित भोपाल से वरिष्ठ अधिकारी यहां का दौरा कर चुके हैं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि मोदी इस संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भी लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी छिंदवाड़ा दौरा ?

सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी का छिंदवाड़ा कार्यक्रम तय नहीं हो सका है. कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 15 नवंबर को बिहार से ही छिंदवाड़ा, जबलपुर सहित प्रदेश के अन्य स्थानों की परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे. 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी, उनके भी छिंदवाड़ा आने की चर्चाएं हैं. लेकिन अभी तक आधिकारिक पुष्ट नहीं हुई है.

पीएम मोदी की सभा के मैदान पर हो चुका था विचार

प्रधानमंत्री के आने की सुगबुगाहट के बीच अधिकारियों ने सभा के लिए मैदान पर भी विचार शुरू कर दिया था. पीजी कॉलेज का मैदान स्थानीय प्रशासन द्वारा सुझाया गया था. दिवाली के पहले छिंदवाड़ा पहुंचे जबलपुर रेंज के आईजी ने भी पीजी कॉलेज ग्राउंड का मुआयना किया था. अब ऐसा कहा जा रहा है कि बिहार से ही मोदी छिंदवाड़ा में नवनिर्मित राज्य आदिवासी संग्रहालय का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ केंद्रीय मंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में मौजूद हो सकते हैं.

9 एकड़ जमीन में बनाया गया जनजातीय संग्रहालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 15 अगस्त 2016 को मध्य प्रदेश समेत देश के 10 राज्यों, गुजरात, झारखंड, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, मणिपुर, मिजोरम और गोवा में जनजातीय संग्रहालय बनाने की घोषणा की थी. इन संग्रहालयों का निर्माण आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. साल 2019 में छिंदवाड़ा के इस संग्रहालय को बनाने की मंजूरी दी गई थी. छिंदवाड़ा के खजरी रोड में 9 एकड़ जमीन में श्री बादल भोई जनजातीय संग्रहालय बनाया गया है.

स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले लोगों को दिया गया स्थान

इस संग्रहालय में जनजातीय कला व संस्कृतियों को सहेजने के अलावा स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले समुदाय के लोगों को भी स्थान दिया गया है. इसी जगह पर एक पुराना म्यूजियम भी है, जिसमें आदिवासी संस्कृति को दर्शाया गया है. श्री बादलभोई राज्य आदिवासी संग्रहालय पहले से ही यहां स्थापित है, जिसमें जनजातियों के खानपान रहन-सहन के तौर तरीकों को संग्रहालय में संजोया गया था.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tribal-museum-completed-in-9-acres-of-land/article-2937

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.