- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आदिवासी महिलाओं ने बढ़ाया छिंदवाड़ा का मान... मन की बात में पीएम मोदी ने की तारीफ
आदिवासी महिलाओं ने बढ़ाया छिंदवाड़ा का मान... मन की बात में पीएम मोदी ने की तारीफ
आशीष सिंह ठाकुर, छिन्दवाड़ा, MP
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आज प्रसारण हुआ। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी क्षेत्र में महुआ के फूल से बनने वाले कुकीज का जिक्र किया।
महुआ के बारे में सोचते ही हमारे ज़ेहन में सबसे पहले महुआ से बनी शराब ही आती है , यदि हम कहे कि आप महुआ से बनी बिस्किट और कुकीज को खाकर देखीये , तो आर्श्चय नही करियेगा । क्योंकि इस बात का जिक्र आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में किया है ।
उन्होंने छिन्दवाड़ा के आदिवासी अंचल तामिया के चार महिलाओ ने अपने अथक प्रयास से एक नया स्टार्टअप शुरू किया था। जिसमें महुआ के फूलों से कुकीज और बिस्कुट बनाई जा रही है । ये इतना लोकप्रिय हुआ कि , इसकी चर्चा प्रधानमंत्री ने मन की बात में कर डाली । कुछ दिन पूर्व ही छिन्दवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर महुआ के लड्डू भेंट स्वरूप दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में कहा - " आज मैं आपको फूलों की यात्रा के बारे में बताऊंगा । आपने महुआ के फूलों के बारे में जरूर सुना होगा। हमारे गांव और खास करके आदिवासी समुदाय के लोग इसके महत्व के बारे में अच्छी तरह जानते हैं । देश के कई हिस्सों में महुआ के फूलों की यात्रा अब एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महुआ के फूल से कुकीज बनाए जा रहे हैं ।राजाखोह गांव की चार बहनों के प्रयास से यह कुकीज बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं । इन महिलाओं का जज्बा देखकर एक बड़ी कंपनी ने इन फैक्ट्री में काम करने की ट्रेनिंग दी । इससे प्रेरित होकर गांव की कई महिलाएं उनके साथ जुड़ गई है। इनके बनाए महुआ कुकीज की मांग तेजी से बढ़ रही है ।"
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए