बुरहानपुर में भगोरिया महोत्सव की धूम, सीहोर में पारंपरिक वेशभूषा में निकले आदिवासी

Burhanpur, MP

भगोरिया महोत्सव में निमाड़-मालवा के विभिन्न जिलों के आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे. सीहोर में भी भगोरिया हाट की शुरूआत हुई.

नेपानगर स्थित नेहरू स्टेडियम ग्राउंड परिसर में रविवार को जागृति कला केंद्र, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भगोरिया मोहत्सव मनाया गया. जनजातीय लोक कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा, ढोल मांदल की थाप और बांसुरी की धुन पर जमकर झूमे. इस दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने मांदल बजाया तो एसपी देवेन्द्र कुमार पाटीदार ने थाली बजाई. ढोल और थाली की थाप पर अपर कलेक्टर जमकर थिरकते नजर आए.

निमाड़-मालवा से पहुंचे आदिवासी

भगोरिया महोत्सव में निमाड़-मालवा के विभिन्न जिलों के आदिवासी लोगों ने हिस्सा लिया. यहां आदिवासी लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई. युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पहुंचे. आदिवासियों की पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गए. इस महोत्सव में बड़ी संख्या में आदिवासी लोगों ने शिरकत की. बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया. युवाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर होली का उत्साह मनाया. खास बात यह है कि आदिवासी अपनी परंपरा को अभी भी जिंदा रखें हैं. यह नजारा देखने के लिए अन्य समाज के लोग भी पहुंचे. उन्होंने करीब से भगोरिया हाट महोत्सव को जाना.

आयोजक व जनजातीय कलाकार मुकेश दरबार ने बताया कि "हमारे प्रदेश और खास तौर से निमाड़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाना हमारा उद्देश्य है. हाल ही में जनजाति कलाकारों ने लगातार 24 घंटे तक लोक नृत्य किया. इससे हमने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है."

BURHANPUR BHAGORIA Festival
बुरहानपुर में भगोरिया महोत्सव 
Collector and SP played mandal
कलेक्टर ,एसपी ने बजाया मांदल 
 
सीहोर में भी भगोरिया हाट की शुरूआत

सीहोर में भी जनजातीय पर्व भगोरिया हाट की शुरुआत हो चुकी है. आदिवासी बाहुल्य अंचलो में भगोरिया की धूम है. भगोरिया मेलों में आदिवासी संस्कृति और परम्पराओं की झलक दिखाई दे रही है. जहाँ आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा में जनजाति वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं. लाड़कुई, कोलार डेम क्षेत्र में भगोरिया उत्सव आयोजित किये गए. होली से पहले जनजातीय वर्ग के लोग पारम्परिक वेशभूषा में सजधज कर भगोरिया हाट में सामान खरीदने निकले. इस दौरान आदिवासी युवक- युवतियां ढोल, मांदल, थाली, बांसुरी बजाते हुए और डीजे की धुन पर नाचते गाते बाजारों में अपनी खुशी का इजहार करते दिखाई दिए.

Sehore Bhagoria FESTIVAL
भगोरिया महोत्सव, सीहोर 

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बुरहानपुर में भगोरिया महोत्सव की धूम, सीहोर में पारंपरिक वेशभूषा में निकले आदिवासी

Burhanpur, MP

नेपानगर स्थित नेहरू स्टेडियम ग्राउंड परिसर में रविवार को जागृति कला केंद्र, जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भगोरिया मोहत्सव मनाया गया. जनजातीय लोक कलाकार अपनी पारंपरिक वेशभूषा, ढोल मांदल की थाप और बांसुरी की धुन पर जमकर झूमे. इस दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने मांदल बजाया तो एसपी देवेन्द्र कुमार पाटीदार ने थाली बजाई. ढोल और थाली की थाप पर अपर कलेक्टर जमकर थिरकते नजर आए.

निमाड़-मालवा से पहुंचे आदिवासी

भगोरिया महोत्सव में निमाड़-मालवा के विभिन्न जिलों के आदिवासी लोगों ने हिस्सा लिया. यहां आदिवासी लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी गई. युवक-युवतियां पारंपरिक वेशभूषा पहनकर पहुंचे. आदिवासियों की पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गए. इस महोत्सव में बड़ी संख्या में आदिवासी लोगों ने शिरकत की. बच्चों ने झूलों का आनंद उठाया. युवाओं ने अबीर-गुलाल लगाकर होली का उत्साह मनाया. खास बात यह है कि आदिवासी अपनी परंपरा को अभी भी जिंदा रखें हैं. यह नजारा देखने के लिए अन्य समाज के लोग भी पहुंचे. उन्होंने करीब से भगोरिया हाट महोत्सव को जाना.

आयोजक व जनजातीय कलाकार मुकेश दरबार ने बताया कि "हमारे प्रदेश और खास तौर से निमाड़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाना हमारा उद्देश्य है. हाल ही में जनजाति कलाकारों ने लगातार 24 घंटे तक लोक नृत्य किया. इससे हमने वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है."

BURHANPUR BHAGORIA Festival
बुरहानपुर में भगोरिया महोत्सव 
Collector and SP played mandal
कलेक्टर ,एसपी ने बजाया मांदल 
 
सीहोर में भी भगोरिया हाट की शुरूआत

सीहोर में भी जनजातीय पर्व भगोरिया हाट की शुरुआत हो चुकी है. आदिवासी बाहुल्य अंचलो में भगोरिया की धूम है. भगोरिया मेलों में आदिवासी संस्कृति और परम्पराओं की झलक दिखाई दे रही है. जहाँ आकर्षक पारंपरिक वेशभूषा में जनजाति वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं. लाड़कुई, कोलार डेम क्षेत्र में भगोरिया उत्सव आयोजित किये गए. होली से पहले जनजातीय वर्ग के लोग पारम्परिक वेशभूषा में सजधज कर भगोरिया हाट में सामान खरीदने निकले. इस दौरान आदिवासी युवक- युवतियां ढोल, मांदल, थाली, बांसुरी बजाते हुए और डीजे की धुन पर नाचते गाते बाजारों में अपनी खुशी का इजहार करते दिखाई दिए.

Sehore Bhagoria FESTIVAL
भगोरिया महोत्सव, सीहोर 
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tribals-set-out-in-traditional-costumes-in-dhoom-sehore-of/article-13304

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.