जूते पहनकर श्रद्धांजलि! राहुल गांधी पर इंदिरा गांधी की छवि का अनादर करने का आरोप

Bhopal, MP

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भोपाल दौरे ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। एक ओर जहां कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठकों में उनकी सक्रियता दिखी, वहीं दूसरी ओर इंदिरा गांधी को जूते पहनकर श्रद्धांजलि देने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन पर करारा हमला बोला। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा बीच रास्ते गाड़ी रोकना और धक्कामुक्की जैसी घटनाएं इस दौरे में विवाद की वजह बन गईं।

राहुल गांधी के भोपाल दौरे में हंगामा और सवाल

राहुल गांधी मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। हालांकि इस बैठक में वरिष्ठ नेता नकुलनाथ की गैरमौजूदगी पार्टी के अंदर चर्चाओं को जन्म दे गई। बैठक से पहले एयरपोर्ट से दफ्तर के रास्ते में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोक ली और समर्थन में नारे लगाए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मार्ग साफ कराया, लेकिन इस दौरान अफरा-तफरी में कुछ कार्यकर्ता सड़क पर गिर भी गए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर संस्कृति की अवहेलना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी दादी और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि देते समय जूते नहीं उतारे, जो भारतीय परंपरा के विरुद्ध है। उन्होंने इसे कांग्रेस की बदलती मानसिकता और संस्कारों से दूरी का संकेत बताया।

राहुल का दौरा पूरी तरह संगठनात्मक

राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह से संगठन पर केंद्रित है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तीन बैठकें लीं और दोपहर बाद रवीन्द्र भवन में जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल का फोकस एमपी कांग्रेस को पुनर्गठित करने और 2029 की तैयारियों पर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jun 2025 By दैनिक जागरण

जूते पहनकर श्रद्धांजलि! राहुल गांधी पर इंदिरा गांधी की छवि का अनादर करने का आरोप

Bhopal, MP

राहुल गांधी के भोपाल दौरे में हंगामा और सवाल

राहुल गांधी मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे। हालांकि इस बैठक में वरिष्ठ नेता नकुलनाथ की गैरमौजूदगी पार्टी के अंदर चर्चाओं को जन्म दे गई। बैठक से पहले एयरपोर्ट से दफ्तर के रास्ते में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोक ली और समर्थन में नारे लगाए। पुलिस ने हस्तक्षेप कर मार्ग साफ कराया, लेकिन इस दौरान अफरा-तफरी में कुछ कार्यकर्ता सड़क पर गिर भी गए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर संस्कृति की अवहेलना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी दादी और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि देते समय जूते नहीं उतारे, जो भारतीय परंपरा के विरुद्ध है। उन्होंने इसे कांग्रेस की बदलती मानसिकता और संस्कारों से दूरी का संकेत बताया।

राहुल का दौरा पूरी तरह संगठनात्मक

राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह से संगठन पर केंद्रित है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तीन बैठकें लीं और दोपहर बाद रवीन्द्र भवन में जिलाध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों को संबोधित किया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल का फोकस एमपी कांग्रेस को पुनर्गठित करने और 2029 की तैयारियों पर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tribute-by-wearing-shoes-rahul-gandhi-accused-of-disrespecting-indira/article-23085

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.