वीरांगना बलिदान मेले में शहीदों को श्रद्धांजलि: ग्वालियर पहुंचे सीएम, ‘खूब लड़ी मर्दानी’ नाटक का मंचन, कवि सम्मेलन आज

Gwalior, MP

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के 167वें बलिदान दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय वीरांगना बलिदान मेला का समापन बुधवार को भव्य आयोजन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक महानाट्य 'खूब लड़ी मर्दानी' का मंचन भी देखा।

मेले में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल रहा। शस्त्रों की प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही, जिसे देखने भारी संख्या में लोग उमड़े।

167वीं बलिदान वर्षगांठ पर नारी शौर्य को नमन

डॉ. मोहन यादव ने इस आयोजन को स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्रीय चेतना का पर्व बताया। बलिदान मेला वर्ष 2000 में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयभान सिंह पवैया के प्रयासों से प्रारंभ हुआ था। अब यह आयोजन अपने 26वें वर्ष में पहुंच चुका है और हर वर्ष इसे राष्ट्रभक्ति के उत्सव की तरह मनाया जाता है।

महानाट्य में जीवंत हुआ रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'खूब लड़ी मर्दानी' नाटक का मंचन रहा, जिसमें 200 कलाकारों ने भाग लिया। सजीव घोड़े, युद्ध के दृश्य और ऐतिहासिक परिधान मेले में 1857 की क्रांति का जीवंत चित्रण लेकर आए।

युवाओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

नाटक के बाद शहीदों के परिजन और विशिष्ट नागरिकों का सम्मान किया गया। इसमें ग्वालियर की अंडर-19 राष्ट्रीय खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने राज्य का गौरव बढ़ाया है।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज

बलिदान मेले का अंतिम चरण अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ पूरा होगा, जिसमें देशभर से प्रसिद्ध कवि अपने काव्यपाठ से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत करेंगे। इसमें पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, अरुण जेमिनी, सुरेश अलबेला, शशिकांत यादव, भुवन मोहिनी जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

वीरांगना बलिदान मेले में शहीदों को श्रद्धांजलि: ग्वालियर पहुंचे सीएम, ‘खूब लड़ी मर्दानी’ नाटक का मंचन, कवि सम्मेलन आज

Gwalior, MP

मेले में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत माहौल रहा। शस्त्रों की प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही, जिसे देखने भारी संख्या में लोग उमड़े।

167वीं बलिदान वर्षगांठ पर नारी शौर्य को नमन

डॉ. मोहन यादव ने इस आयोजन को स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्रीय चेतना का पर्व बताया। बलिदान मेला वर्ष 2000 में पूर्व केंद्रीय मंत्री जयभान सिंह पवैया के प्रयासों से प्रारंभ हुआ था। अब यह आयोजन अपने 26वें वर्ष में पहुंच चुका है और हर वर्ष इसे राष्ट्रभक्ति के उत्सव की तरह मनाया जाता है।

महानाट्य में जीवंत हुआ रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'खूब लड़ी मर्दानी' नाटक का मंचन रहा, जिसमें 200 कलाकारों ने भाग लिया। सजीव घोड़े, युद्ध के दृश्य और ऐतिहासिक परिधान मेले में 1857 की क्रांति का जीवंत चित्रण लेकर आए।

युवाओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

नाटक के बाद शहीदों के परिजन और विशिष्ट नागरिकों का सम्मान किया गया। इसमें ग्वालियर की अंडर-19 राष्ट्रीय खिलाड़ी वैष्णवी शर्मा को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने राज्य का गौरव बढ़ाया है।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज

बलिदान मेले का अंतिम चरण अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ पूरा होगा, जिसमें देशभर से प्रसिद्ध कवि अपने काव्यपाठ से राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत करेंगे। इसमें पद्मश्री सुरेंद्र दुबे, अरुण जेमिनी, सुरेश अलबेला, शशिकांत यादव, भुवन मोहिनी जैसे चर्चित नाम शामिल हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tribute-to-the-martyrs-at-the-veerangana-sacrifice-fair-the/article-24759

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.