'ऑपरेशन सिंदूर' पर मध्यप्रदेश में जश्न: महाकाल को चढ़ा तिरंगा-सिंदूर, इंदौर-भोपाल में मिठाई और आतिशबाजी

Bhopal

भारत द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर मध्यप्रदेश में देशभक्ति का जोश चरम पर है।

आमजन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने इस सैन्य कार्रवाई का स्वागत किया है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा के साथ भगवान महाकाल को तिरंगा और सिंदूर चढ़ाया गया, वहीं भोपाल और इंदौर में मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।

महाकाल मंदिर में की गई विशेष पूजा, जवानों के लिए मांगा आशीर्वाद
उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भगवान महाकाल को तिरंगा और सिंदूर अर्पित किया। देश के वीर जवानों के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। मंदिर परिसर में मिठाई बांटी गई और सांसद अनिल फिरोजिया के निवास पर देश की इस जीत का उत्सव मनाया गया।

भोपाल में आतिशबाजी, तिरंगा लहराया
राजधानी भोपाल में लोगों ने लिंक रोड नंबर दो पर आतिशबाजी कर भारत की सेना को सलाम किया। तिरंगा फहराया गया और ‘भारत माता की जय’ व ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों से गगन गूंज उठा।

इंदौर की 56 दुकान पर बंटा जश्न, शहीद की पत्नी ने कही भावुक बात
इंदौर के लोकप्रिय 56 दुकान इलाके में दुकानदारों ने ग्राहकों को मुफ्त मिठाई देकर जश्न मनाया। संगठन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि यह जीत पूरे देश की है। इसी बीच, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर नथानियल ने कहा, "केवल एयर स्ट्राइक नहीं, उन चार आतंकियों को भी मारा जाना चाहिए, जिन्होंने निर्दोषों की जान ली।" जेनिफर की बेटी आकांक्षा उस हमले में घायल हुई थीं।

ग्वालियर में मुस्लिम समाज ने लहराया तिरंगा
ग्वालियर के महाराज बाड़ा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना का आभार जताया। लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

रतलाम में वकीलों ने निकाली तिरंगा यात्रा
रतलाम में वकीलों ने हाथों में तिरंगा लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। भारत माता की जय के नारों के साथ वकीलों ने कहा कि यह कार्रवाई देश की गरिमा को और मजबूत करने वाली है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 May 2025 By दैनिक जागरण

'ऑपरेशन सिंदूर' पर मध्यप्रदेश में जश्न: महाकाल को चढ़ा तिरंगा-सिंदूर, इंदौर-भोपाल में मिठाई और आतिशबाजी

Bhopal

आमजन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने इस सैन्य कार्रवाई का स्वागत किया है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में विशेष पूजा के साथ भगवान महाकाल को तिरंगा और सिंदूर चढ़ाया गया, वहीं भोपाल और इंदौर में मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।

महाकाल मंदिर में की गई विशेष पूजा, जवानों के लिए मांगा आशीर्वाद
उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पुजारियों और श्रद्धालुओं ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर भगवान महाकाल को तिरंगा और सिंदूर अर्पित किया। देश के वीर जवानों के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। मंदिर परिसर में मिठाई बांटी गई और सांसद अनिल फिरोजिया के निवास पर देश की इस जीत का उत्सव मनाया गया।

भोपाल में आतिशबाजी, तिरंगा लहराया
राजधानी भोपाल में लोगों ने लिंक रोड नंबर दो पर आतिशबाजी कर भारत की सेना को सलाम किया। तिरंगा फहराया गया और ‘भारत माता की जय’ व ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारों से गगन गूंज उठा।

इंदौर की 56 दुकान पर बंटा जश्न, शहीद की पत्नी ने कही भावुक बात
इंदौर के लोकप्रिय 56 दुकान इलाके में दुकानदारों ने ग्राहकों को मुफ्त मिठाई देकर जश्न मनाया। संगठन के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि यह जीत पूरे देश की है। इसी बीच, पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए सुशील नथानियल की पत्नी जेनिफर नथानियल ने कहा, "केवल एयर स्ट्राइक नहीं, उन चार आतंकियों को भी मारा जाना चाहिए, जिन्होंने निर्दोषों की जान ली।" जेनिफर की बेटी आकांक्षा उस हमले में घायल हुई थीं।

ग्वालियर में मुस्लिम समाज ने लहराया तिरंगा
ग्वालियर के महाराज बाड़ा क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना का आभार जताया। लोगों ने तिरंगा लहराते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया।

रतलाम में वकीलों ने निकाली तिरंगा यात्रा
रतलाम में वकीलों ने हाथों में तिरंगा लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकाला। भारत माता की जय के नारों के साथ वकीलों ने कहा कि यह कार्रवाई देश की गरिमा को और मजबूत करने वाली है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tricolor-and-fireworks-in-indore-bhopal-celebrating-mahakal-in-madhya-pradesh/article-19979

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.