आज मोहन कैबिनेट की बैठक, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकलेगी तिरंगा यात्रा; शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी में मंगलवार, 13 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।

यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में शुरू होगी, जिसमें कई नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम:

  • 11:00 बजेमंत्रालय में कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे।

  • 12:30 से 1:30 बजेआम मुलाकात के लिए समय निर्धारित।

  • 3:00 से 4:00 बजेसीएम हाउस में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त घुमंतु समाज से जुड़े विषयों पर समीक्षा बैठक।

  • 4:50 से 5:15 बजेजबलपुर के आईटी पार्क में सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन।

  • 5:45 से 6:00 बजेप्राइवेट हॉस्पिटल का उद्घाटन।

  • 6:30 से 6:35 बजेग्लोबल इंजीनियर कॉलेज परिसर में स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता।

  • रात 8:00 बजेजबलपुर से भोपाल वापसी।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बीजेपी निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को पूरे देश में सराहा जा रहा है। इस सैन्य अभियान में भारतीय बलों ने आतंकवाद के खिलाफ कठोर संदेश दिया और दुश्मन देश को भी करारा जवाब दिया।

इस सफलता का जश्न मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 13 से 23 मई तक देशभर में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। मध्य प्रदेश में भी इस यात्रा को लेकर विशेष आयोजन होंगे। यात्रा में केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद शामिल होंगे। इस दौरान जनता को ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

भोपाल के 35 क्षेत्रों में आज बिजली बंद रहेगी – जानें कहाँ-कहाँ होगा असर

भोपाल के कई हिस्सों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्यों के चलते यह कटौती की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों की सूची इस प्रकार है:

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तकयशोदा विहार, वाल्मी, श्रीकृष्णा फ्रेंड्स कॉलोनी आस-पास के क्षेत्र।

  • सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तकराजीव गांधी कॉलेज, सनखेड़ी, सिद्धी सैफरॉन सिटी, राजहर्ष सेक्टर आदि।

  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तकरीगल टाउन, सौम्या पार्कलैंड, वैष्णवधाम, क्रस्टल एचआईजी-एमआईजी।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तकचांदबड़, विजय नगर, दुर्गा नगर कॉलोनी, गैस राहत हॉस्पिटल, इनकम टैक्स कॉलोनी आदि।

  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तकसुरुचि नगर, निराला नगर, मीनाक्षी हॉस्पिटल आस-पास।

  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तकप्रगति नगर, अशोका गार्डन, अमृत कॉम्पलेक्स आदि।

14 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक, देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोह पर होगा मंथन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में 14 मई को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित रहेंगे।

बैठक में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 21 से 31 मई तक चलने वाले विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इन आयोजनों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 May 2025 By दैनिक जागरण

आज मोहन कैबिनेट की बैठक, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकलेगी तिरंगा यात्रा; शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप

BHOPAL, MP

यह बैठक सुबह 11 बजे मंत्रालय में शुरू होगी, जिसमें कई नीतिगत और प्रशासनिक प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का कार्यक्रम:

  • 11:00 बजेमंत्रालय में कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे।

  • 12:30 से 1:30 बजेआम मुलाकात के लिए समय निर्धारित।

  • 3:00 से 4:00 बजेसीएम हाउस में पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण और विमुक्त घुमंतु समाज से जुड़े विषयों पर समीक्षा बैठक।

  • 4:50 से 5:15 बजेजबलपुर के आईटी पार्क में सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन।

  • 5:45 से 6:00 बजेप्राइवेट हॉस्पिटल का उद्घाटन।

  • 6:30 से 6:35 बजेग्लोबल इंजीनियर कॉलेज परिसर में स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता।

  • रात 8:00 बजेजबलपुर से भोपाल वापसी।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बीजेपी निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को पूरे देश में सराहा जा रहा है। इस सैन्य अभियान में भारतीय बलों ने आतंकवाद के खिलाफ कठोर संदेश दिया और दुश्मन देश को भी करारा जवाब दिया।

इस सफलता का जश्न मनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी 13 से 23 मई तक देशभर में तिरंगा यात्रा आयोजित कर रही है। मध्य प्रदेश में भी इस यात्रा को लेकर विशेष आयोजन होंगे। यात्रा में केंद्रीय मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद शामिल होंगे। इस दौरान जनता को ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।

भोपाल के 35 क्षेत्रों में आज बिजली बंद रहेगी – जानें कहाँ-कहाँ होगा असर

भोपाल के कई हिस्सों में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्यों के चलते यह कटौती की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों की सूची इस प्रकार है:

  • सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तकयशोदा विहार, वाल्मी, श्रीकृष्णा फ्रेंड्स कॉलोनी आस-पास के क्षेत्र।

  • सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तकराजीव गांधी कॉलेज, सनखेड़ी, सिद्धी सैफरॉन सिटी, राजहर्ष सेक्टर आदि।

  • सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तकरीगल टाउन, सौम्या पार्कलैंड, वैष्णवधाम, क्रस्टल एचआईजी-एमआईजी।

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तकचांदबड़, विजय नगर, दुर्गा नगर कॉलोनी, गैस राहत हॉस्पिटल, इनकम टैक्स कॉलोनी आदि।

  • सुबह 10 से शाम 5 बजे तकसुरुचि नगर, निराला नगर, मीनाक्षी हॉस्पिटल आस-पास।

  • सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तकप्रगति नगर, अशोका गार्डन, अमृत कॉम्पलेक्स आदि।

14 मई को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक, देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती समारोह पर होगा मंथन

भाजपा प्रदेश कार्यालय में 14 मई को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा उपस्थित रहेंगे।

बैठक में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 21 से 31 मई तक चलने वाले विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इन आयोजनों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/tricolor-journey-will-come-out-on-the-success-of-operation/article-20645

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.