गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने किया सुसाइड: बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, पिता बोले- आईफोन जैसे महंगे गिफ्ट की करती थी डिमांड

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घर के बाथरूम में उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पिता का आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड आए दिन आईफोन जैसे महंगे गिफ्ट की डिमांड करती थी। जिससे तंग आकर लड़ने ने जान दे दी। मामला आनंद नगर का है। 

बाथरूम में फंदे से लटकता मिला शव

मृतक का नाम राज मीणा है। 18 वर्षीय युवक इंडस्ट्रियल फर्नीचर फैक्ट्री में जॉब करता था। आज रविवार सुबह उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला, जिसे देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने फ़ौरन पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया।

भाई की मौत ने लड़की को किया पुलिस के हवाले, लेकिन पुलिस ने छोड़ा 

भाई की मौत के बाद बहन ने उसकी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। उसने लड़की को ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। 

आए दिन महंगे गिफ्ट मांगती थी युवती 

मृतक के पिता ने बताया कि बेटे का रत्नागिरी में रहने वाली एक लड़की से अफेयर था। उसने यह बात घर में भी बता रखी थी। लड़की दूसरी समाज से थी। हमें शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। इसे समझाते थे कि सही उम्र हो जाने पर शादी करा देंगे। उसकी भाभी से सभी बातें शेयर करता था। सुसाइड से एक दिन पहले बेटे ने भाभी को बताया था कि गर्लफ्रेंड गिफ्ट में आईफोन मांग रही है। इससे पहले भी वह कई गिफ्ट लड़की को दे चुका था। लड़की उसे प्रताड़ित करने लगी थी। उसके प्रेम का फायदा उठाकर परेशान करती थी। बात नहीं करने की धमकी देकर उसे तंग करती थी। इसी लड़की के कारण मेरे बेटे की जान गई है।

पिता ने लड़की पर कार्रवाई की मांग की

मृतक के पिता में लड़की पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उसकी प्रताड़ना के कारण ही बेटे की जान गई है। हमने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वहीं पिपलानी थाने के टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। 

फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया है।   

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

गर्लफ्रेंड से परेशान युवक ने किया सुसाइड: बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, पिता बोले- आईफोन जैसे महंगे गिफ्ट की करती थी डिमांड

BHOPAL, MP

राजधानी भोपाल में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घर के बाथरूम में उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। पिता का आरोप है कि उसकी गर्लफ्रेंड आए दिन आईफोन जैसे महंगे गिफ्ट की डिमांड करती थी। जिससे तंग आकर लड़ने ने जान दे दी। मामला आनंद नगर का है। 

बाथरूम में फंदे से लटकता मिला शव

मृतक का नाम राज मीणा है। 18 वर्षीय युवक इंडस्ट्रियल फर्नीचर फैक्ट्री में जॉब करता था। आज रविवार सुबह उसका शव बाथरूम में फंदे से लटकता मिला, जिसे देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने फ़ौरन पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया।

भाई की मौत ने लड़की को किया पुलिस के हवाले, लेकिन पुलिस ने छोड़ा 

भाई की मौत के बाद बहन ने उसकी गर्लफ्रेंड के घर के बाहर जमकर हंगामा किया। उसने लड़की को ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। 

आए दिन महंगे गिफ्ट मांगती थी युवती 

मृतक के पिता ने बताया कि बेटे का रत्नागिरी में रहने वाली एक लड़की से अफेयर था। उसने यह बात घर में भी बता रखी थी। लड़की दूसरी समाज से थी। हमें शादी से कोई आपत्ति नहीं थी। इसे समझाते थे कि सही उम्र हो जाने पर शादी करा देंगे। उसकी भाभी से सभी बातें शेयर करता था। सुसाइड से एक दिन पहले बेटे ने भाभी को बताया था कि गर्लफ्रेंड गिफ्ट में आईफोन मांग रही है। इससे पहले भी वह कई गिफ्ट लड़की को दे चुका था। लड़की उसे प्रताड़ित करने लगी थी। उसके प्रेम का फायदा उठाकर परेशान करती थी। बात नहीं करने की धमकी देकर उसे तंग करती थी। इसी लड़की के कारण मेरे बेटे की जान गई है।

पिता ने लड़की पर कार्रवाई की मांग की

मृतक के पिता में लड़की पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उसकी प्रताड़ना के कारण ही बेटे की जान गई है। हमने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। वहीं पिपलानी थाने के टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के डिटेल बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। 

फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव को परिजनों को सौंप दिया है।   

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/troubled-by-girlfriends-a-young-man-found-the-dead-body/article-12441

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.