जबलपुर में ट्रक चालक ने केबिन में लगाई फांसी: GPS से हुआ खुलासा, सड़क किनारे खड़ा मिला वाहन

Jabalpur, MP

जबलपुर-दमोह मार्ग पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक ट्रक चालक ने अपने ही वाहन के केबिन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सिवनी जिले के धूमा निवासी बंशीलाल बंजारा के रूप में हुई है।

 घटना का खुलासा तब हुआ जब ट्रक मालिक ने जीपीएस पर ट्रक की लोकेशन लंबे समय तक एक ही स्थान पर देखी।

GPS से खुला राज

ट्रक क्रमांक एमएच 40 बीजी 5592 सिवनी के दुर्गेश बंजारा के नाम पर दर्ज है। बंशीलाल पिछले कई महीनों से उसी का ट्रक चला रहा था। रविवार दोपहर वह दमोह जिले के जबेरा स्थित वेयरहाउस से गेहूं लोड कर हैदराबाद के लिए रवाना हुआ था। देर रात तक ट्रक बेलखाड़ू के पास आकर रुक गया। ट्रक मालिक दुर्गेश ने जब सुबह तक लोकेशन न बदलने पर जीपीएस देखा, तो संदेह हुआ। उन्होंने चालक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद था।

एजेंट पहुंचे तो लटका मिला चालक

शक होने पर दुर्गेश ने जबलपुर में अपने एजेंटों को मौके पर भेजा। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे एजेंट बेलखाड़ू पहुंचे, तो देखा कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा है और चालक बंशीलाल केबिन में रस्सी से लटका हुआ है। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

बेलखाड़ू चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा तैयार कर शव को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार की झड़प या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। ट्रक में गेहूं की बोरियां लदी हुई थीं। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/truck-driver-hanged-himself-in-cabin-in-jabalpur-gps-reveals/article-36948

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.