- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रेलिंग तोड़कर पलटा चुकंदर से भरा ट्रक, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल
रेलिंग तोड़कर पलटा चुकंदर से भरा ट्रक, 2 की मौत, 1 गंभीर घायल
Ratlam, MP
रतलाम के जावरा क्षेत्र से गुजरते 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह 5 बजे के आसपास लालाखेड़ा अंडर ब्रिज पर एक चुकंदर से भरा ट्रक पलट गया। ट्रक का केबिन जमीन पर गिर गया जबकि पीछा का हिस्सा ब्रिज पर अटक गया।
हादसे में केबिन में फंसे तीन लोगों में से दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जावरा औद्योगिक थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि ट्रक मंदसौर की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संभवतः चालक को नींद की झपकी लगने से ट्रक ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 45 डिग्री के कोण पर पलट गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया और स्थानीय लोगों की मदद से केबिन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतक आशिक (हरियाणा निवासी) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बखान (18) पुत्र आबिद और इरफान (35) पुत्र हुसैन दोनों हरियाणा निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में इरफान की भी मौत हो गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे की पूरी जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए