- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुना बायपास पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत – एक गंभीर
गुना बायपास पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो दोस्तों की मौत – एक गंभीर
Guna, MP
गुना शहर के बायपास पर शुक्रवार देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने तीन दोस्तों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक से निकले थे घूमने
जानकारी के मुताबिक, नानाखेड़ी निवासी प्रमोद वाल्मिकी, विजय कुशवाह और उनका दोस्त अनिरुद्ध चंदेल बाइक से घूमने निकले थे। रात करीब 8:30 बजे जैसे ही वे बायपास पर पहुंचे, अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को रौंद दिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक दूर जा गिरे।
मौके पर मौत, एक की हालत नाजुक
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्रमोद वाल्मिकी और विजय कुशवाह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनिरुद्ध चंदेल को गंभीर चोटें आईं और उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।
खराब सड़कें बढ़ा रही खतरा
स्थानीय लोगों ने बताया कि बायपास रोड पर बारिश के कारण बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके बावजूद ट्रक और भारी वाहन तेज रफ्तार से दौड़ते हैं। लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे हादसों के पीछे सड़क की खराब हालत भी बड़ी वजह है।
कैंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए