- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर-नागपुर हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 बच्चों सहित परिवार के 4 लोगों की मौत
जबलपुर-नागपुर हाईवे पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 बच्चों सहित परिवार के 4 लोगों की मौत
Shivni, MP
सिवनी में जबलपुर-नागपुर हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया. हादसे में दो बच्चों सहित परिवार के 4 लोगों की मौत.
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में गुरुवार शाम को भीषण हादसा हो गया. धूमा थाना क्षेत्र के घोघारी गांव के पास जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें दो लड़कियों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद ट्रक सड़क पर पलट गया. जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
धूमा थाना प्रभारी शत्रुघ्न सिंह पटेल ने बताया, "एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति, उसकी बहू और उसकी दो पोतियों की मौत हो गई. राहलोन गांव निवासी घनश्याम झारिया (58), उनकी बहू सुशीला झारिया (38) और उनकी पोतियां अंबिका (10) और रामदूत (14) ये सभी एक शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे. जब वह नेशनल हाइवे पर घोघरी गांव के पास पहुंचे तो ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार चारों लोग दूर जा गिरे.'' उन्होंने बताया कि, ''ट्रक जबलपुर बाजार से सब्जियां लेकर हैदराबाद जा रहा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चारों की मौत हो गई.

टक्कर के बाद पलटा ट्रक, चार की मौत
धूमा थाना प्रभारी शत्रुघ्न सिंह पटेल ने बताया, ''ट्रक जबलपुर बाजार से सब्जियां लेकर हैदराबाद जा रहा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चारों की मौत हो गई. दुर्घटना के कारण ट्रक सड़क से उतरकर पलट गया. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है. वहीं चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए लखनादौन अस्पताल ले जाया गया है.'' थाना प्रभारी ने बताया कि बाद में ट्रक को भी थाने लाया गया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए