ट्रक ने 15 लोगों को कुचला, 3 की मौत, बाइक सवार को आग से बचाया गया

Indore,M.P

इंदौर में सोमवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने शहर के एयरपोर्ट रोड पर करीब एक किलोमीटर तक तबाही मचाई। तेज रफ्तार ट्रक ने 15 लोगों और कई वाहनों को कुचला, जिसमें से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 आग में लिपटे एक व्यक्ति को लोगों ने ट्रक के नीचे से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मृतकों में इंदौर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ सहायक कैलाशचंद्र जोशी और वैशाली नगर निवासी रिटायर्ड प्रोफेसर लक्ष्मीकांत सोनी (47) शामिल हैं। वहीं, महेश खतवासे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे के दौरान ट्रक संख्या MP09 ZP 4069 में बाइक फंस गई, जिससे चिंगारी निकली और ट्रक में आग लग गई। 12 लोग घायल हुए, जिनमें से 6 को गीतांजलि अस्पताल, 2 को वर्मा यूनियन अस्पताल, 2 को बांठिया अस्पताल, 1 को अरबिंदो अस्पताल और 1 को भंडारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाइक सवार कैलाशचंद्र जोशी ट्रक के नीचे फंस गए थे। उनकी जलती हालत में लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस के अनुसार, ट्रक जैन ट्रांसपोर्ट का था और यह सांवेर रोड से गत्ते लेकर निकला था। ट्रक को पोलो ग्राउंड जाना था, लेकिन ड्राइवर रास्ता भूलकर सुपर कॉरिडोर से एयरपोर्ट की तरफ चला गया। शाम के समय शहर में भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित है, लेकिन यह ट्रक नो एंट्री क्षेत्र में घुस गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख जताया और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए।

लक्ष्मीकांत सोनी परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके भतीजे रवि ने बताया कि वे रोजाना कॉलेज आते-जाते थे। हादसे के समय वे कॉलेज बस से उतरकर पेट्रोल पंप से बाइक लेकर घर जा रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें कुचला।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक के ब्रेक फेल थे और ड्राइवर शराब के नशे में था। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घायलों के इलाज और हालात जानने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा अस्पताल पहुंचे और मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

विधायक मालिनी गौड़ और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने घटनास्थल और अस्पताल जाकर घायलों से बातचीत की और कहा कि शहर में ट्रक की अनुमति नहीं होने के बावजूद यह हादसा हुआ। पुलिस प्रशासन को आगे से ऐसी चूक रोकनी होगी।

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/truck-killed-15-people-kuchala-3-killed-bike-rider-from/article-33273

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.