- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- दतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख के गहने और नकदी सहित 80% सामान बरामद
दतिया में बड़ी चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख के गहने और नकदी सहित 80% सामान बरामद
Datia, MP
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में 20 मई को हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। खेरापति मंदिर के पास स्थित किराना व्यापारी सोनू साहू सहित तीन घरों में हुई इस लाखों की चोरी ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की मदद से एक मुख्य आरोपी बृजमोहन कुशवाहा (निवासी सिरसोद, ग्वालियर) को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 26 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दो साथियों की संलिप्तता भी स्वीकार की। इसके आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का लगभग 80 प्रतिशत सामान बरामद किया गया है।
सेवढ़ा एसडीओपी अजय चानना ने बताया कि दोनों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं फरार चल रहे अन्य दो संदिग्धों की तलाश में पुलिस की टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ा जाएगा और शेष चोरी गया माल भी बरामद कर लिया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए