- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इछावर में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; किराना सामान और बाइक बरामद
इछावर में चोरी की वारदातों का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; किराना सामान और बाइक बरामद
Sehore, MP
सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र में हुई लगातार चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 8 जुलाई को राजेंद्र कुमार गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बस स्टैंड स्थित उनकी सपना किराना स्टोर का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया गया। वहीं, 5 जुलाई को अनिल विश्वकर्मा की दुकान के सामने से बाइक के टायर, ट्रैक्टर टायर और जैक पाइप चोरी हुए थे। इसके अलावा, 13 अगस्त को दुर्गा प्रसाद नागर की बाइक चोरी की गई थी।
जांच के दौरान थाना भैरूंदा से पुलिस को सूचना मिली कि उनके क्षेत्र में पकड़े गए दो आरोपियों ने इछावर की चोरियों में भी शामिल होने की बात स्वीकार की है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ग्राम कनेरिया निवासी हेमंत मीणा उर्फ गोलू (25) और राहुल मीणा (28) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने इछावर क्षेत्र की चोरी की घटनाओं को कबूल कर लिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए